जैंतगढ़ में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी, ट्रैक्टर से कुचलकर व्यक्ति की हत्या
पश्चिमी सिंहभूम जिले के जैंतगढ़ में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। मृतक का किसी से जमीन को लेकर विवाद था, जिसके बाद यह घटना हुई। ट्रैक्टर चालक फरार है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1762489126510.webp)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
संवाद सूत्र, जैंतगढ़। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के जैंतगढ़ थाना क्षेत्र के मुंडुई गांव में बीती रात करीब 7:30 बजे ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति का गांव में जमीन विवाद को लेकर किसी से कहासुनी हुई थी।
बताया जा रहा है कि उसी विवाद के बाद यह घटना घटित हुई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन आक्रोशित परिजन शव को उठाने नहीं दे रहे थे।
देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच समझाइश का दौर चलता रहा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।