Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    झारखंड में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

    By Sudhir PandeyEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 01:10 PM (IST)

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमरिया गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, जैंतगढ़। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमरिया गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

    सूत्रों के अनुसार, पीड़िता मुंडुई गांव में शुक्रवार की रात अपने भाई के साथ झूमर देखने गई थी। देर रात लौटने के दौरान तड़के रास्ते में उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई।

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें