Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    बच्चों के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पोहा नगेट्स, बनाने के लिए फॉलो करें रेसिपी

    By Harshita SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jul 2023 07:22 PM (IST)

    क्रिस्पी नगेट्स एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जो बच्चों और बड़ों को समान रूप से पसंद आता है। इस रेसिपी में नगेट्स बनाने के लिए पोहा का इस्तेमाल किया गया है। यह एक लाजवाब पार्टी स्नैक भी है।

    Hero Image
    बच्चों के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पोहा नगेट्स, बनाने के लिए फॉलो करें रेसिपी

    कितने लोगों के लिए : 2

    सामग्री :

    • 1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
    • 2 चम्मच धनिया
    • 1 चम्मच अजवायन
    • स्वादानुसार नमक
    • 1 चम्मच जीरा पाउडर
    • तलने के लिए तेल
    • 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
    • 1 कप पोहा
    • 3 आलू उबले हुए
    • 3 बड़े चम्मच बेसन
    • 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
    • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
    • 1 छोटा चम्मच लहसुन

    विधि :

    • सबसे पहले पोहा को धोकर कुछ सेकेंड के लिए भिगो दें, फिर छलनी में छानकर अलग रख लें।
    • अब एक बाउल में मसले हुए उबले आलू लें और इसमें पोहा, बेसन, कॉर्नफ्लोर, नमक, जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया मिलाएं।
    • इसका बाद सभी चीजों को एक साथ मिलाएं और नगेट्स का आकार दें।
    • अब इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर एक तरफ रख लें।
    • जब तेल गर्म करें और उसमें सभी नगेट्स को सुनहरा क्रिस्पी होने तक तलें
    • गरमागरम पोहा नगेट्स को केचप या हरी चटनी के साथ सर्व करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें