Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mango Side Effects: पिंपल होने के डर से नहीं खाते आम? तो जान लें इसके पीछे की पूरी सच्चाई

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 03:58 PM (IST)

    Mango Side Effects हम बचपन से ये सुनते आ रहे हैं कि आम खाने से दाने निकल आते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि आखिर इसमें कितनी सच्चाई है? चलिए जानते हैं कि क्या वाकई आम खाने से पिंपल हो सकते हैं या नहीं।

    Hero Image
    पिंपल होने के डर से नहीं खाते आम?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mango Side Effects: गर्मी का मौसम और आम मानों जैसे एक दूसरे के पर्याय हैं। इनमें से किसी एक का नाम सुनते ही दूसरे की याद आ जाती है। लेकिन आम का नाम सुनकर एक और चीज की जाद आती है, वो है पिंपल और एक्ने। हम बचपन से ये सुनते आ रहे हैं कि आम खाने से दाने निकल आते हैं। लेकिन कभी सोचा है कि आखिर इसमें कितनी सच्चाई है? यह सच है कि आम से मुंहासे हो सकते हैं लेकिन यह पूरा सच नहीं है। दरअसल, आम कई मायनों में त्वचा की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। चलिए जानते हैं कि आम खाने से त्वचा पर क्या असर होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आवश्यक पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो शारीरिक स्वास्थ्य में सहायता करते हैं। लेकिन कुछ विशेषज्ञ इसे त्वचा के लिए भी अनुकूल मानते हैं। यहां तक कि, जो लोग पहले से ही मुंहासों से जूझ रहे हैं उन लोगों को भी इससे काफी फायदा हो सकता है क्योंकि आम बंद पोर्स को साफ करने में मदद करता है।

    त्वचा के लिए आम के फायदे-

    1. आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह त्वचा की भीतरी परतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन बैक्टीरिया और अन्य समस्याओं से मुक्त रहती है।

    2. आम खाने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम हो सकते हैं। एक अध्ययन में कहा गया है कि आम में विटामिन ए की उच्च सामग्री फोटोएजिंग का मुकाबला करने के लिए एपिडर्मल प्रसार को बढ़ाकर सेलुलर भेदभाव को विनियमित करने में मदद करती है।

    3. आम कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देती है। आम में मौजूद कैरोटेनॉयड्स, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन सी और मैंगिफेरिन कोलेजन बंडलों में सुधार कर सकते हैं।

    4. आम सन डैमेज से सुरक्षा प्रदान करता है। अध्ययन से पता चलता है कि आम फोटोप्रोटेक्शन प्रदान कर सकता है और यूवी रेज से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

    आम खाने के बाद कुछ लोगों को मुंहासे क्यों हो जाते हैं?

    इंसुलिन प्रतिरोध वाले लोगों में आम खाने के साथ मुंहासे में वृद्धि देखने को मिलती है क्योंकि इसमें उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त शर्करा को बढ़ाता है। सिर्फ आम ही नहीं बल्कि कोई भी खाद्य पदार्थ, जिसमें उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स (चॉकलेट, कैंडी, पेस्ट्री, जंक फूड) होते हैं, वो हमारे शरीर में इंसुलिन स्पाइक्स का कारण बन सकते हैं।

    आम सीबम के स्राव को बढ़ाकर हमारी ऑयल ग्लैंड्स पर सीधा प्रभाव डालता है, जिससे इस मौसम में मुंहासे निकलते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आम खाते ही आपके चेहरे पर तुरंत दाने निकल आएंगे। आम हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।