Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थ्रेड‍िंग या वैक्‍स‍िंग, आइब्रो बनवाने के ल‍िए क्‍या है बेस्‍ट? आपकी स्कि‍न टाइप में छ‍िपा है जवाब

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 07:44 AM (IST)

    आंखें चेहरे की सुंदरता में अहम भूमिका निभाती हैं और आइब्रो आंखों को और भी आकर्षक बनाती हैं। थ्रेडिंग और वैक्सिंग आइब्रो को आकार देने के लोकप्रिय तरीके हैं लेकिन दोनों में अंतर होता है। अगर आप भी इस बात काे लेकर कन्‍फ्यूज हैं क‍ि दोनाें में कौन सा तरीका बेस्‍ट है तो हमने आपकी दुव‍िधा को दूर करने की कोश‍िश की है।

    Hero Image
    Eyebrow को आकार देने के ल‍िए कौन सा तरीका बेस्‍ट (Image Credit- Freepik)

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। चेहरे की खूबसूरती न‍िखारने में हमारी आंखें अहम भूम‍िका न‍िभाती हैं। और जब आंखों में काजल लग जाता है तो फ‍िर क्‍या ही कहने! हालांक‍ि, हमारी आंखों के ऊपर बने आइब्रो भी आपको सुंदर बनाते हैं। सही शेप वाली आइब्रो न केवल आंखों की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि पूरे लुक को भी अट्रैक्‍ट‍िव बनाती हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग समय-समय पर आइब्रो शेपिंग करवाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्लरों में आइब्रो कई तरह से बनवाएं जाते हैं। जिनमें से थ्रेडिंग और वैक्सिंग सबसे आसान तरीका माना जाता है। दोनों ही तरीकों से आइब्रो को मनचाहा शेप द‍िया जा सकता है, लेकिन इनके प्रॉसेस, एक्‍सपीर‍ियंस और नतीजे अलग-अलग होते हैं। अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर इनके बीच फर्क क्या है और कौन सा तरीका उनके लिए सही रहेगा।

    ऐसे में जरूरी है कि इन दोनों तरीकों के बारे में अच्छे से समझा जाए, ताकि आप अपने लिए सबसे बेहतर ऑप्‍शन चुन सकें। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आइब्रो को शेप देने के ल‍िए कौन सा तरीका बेस्‍ट होता है।

    थ्रेड‍िंग के फायदे और नुकसान

    थ्रेड‍िंग करवाने से आप अपनी पसंद का शेप पा सकती हैं। खासकर तब, जब आप डिफाइन की हुई आईब्रो चाहती हैं। ये सेंस‍िट‍िव स्‍क‍िन वालों के ल‍िए सबसे अच्‍छा तरीका हो सकता है, क्‍योंक‍ि इसमें उनकी स्‍क‍िन पर क‍िसी भी तरह का केमि‍कल नहीं इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। थ्रेड‍िंग करवाने से छोटे-छोटे बाल आसानी से निकल जाते हैं। हालांक‍ि, इसे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आपको बाल न‍िकलवाते समय थोड़ी चुभन या दर्द महसूस हो सकता है। साथ ही जलन या रेडनेस की द‍िक्‍कत भी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- वैक्सिंग के बाद स्किन पर हो जाते हैं दाने, ये 4 घरेलू नुस्‍खे द‍िलाएंगे राहत; एक बार जरूर करें ट्राई

    वैक्‍स‍िंग कराने के फायदे और नुकसान

    ये आसानी से कुछ ही सेकंड में बालों को न‍िकाल देता है। ये एक फास्‍ट प्रॉसेस होता है। साथ ही वैक्‍स‍िंग करवाने से बाल भी देर से न‍िकलते हैं। ये डेड स्किन सेल्स को भी हटा देता है। हालांक‍ि, ज‍िनकी त्‍वचा कोमल है, उनके ल‍िए ये नुकसानदायक हो सकता है। स्किन भी डैमेज हो सकती है।

    दोनों में से क्‍या है सही तरीका?

    अगर आप इन दोनों में कन्‍फ्यूज हैं ताे हम आपको बता दें क‍ि अगर आपकी स्‍क‍िन बहुत नाजुक यानी क‍ि कोमल है तो आपके ल‍िए थ्रेड‍िंग बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, अगर आपके आइब्रो के बाल मोटे हैं और स्‍क‍िन भी ज्‍यादा सेंसि‍ट‍िव नहीं है तो वैक्‍स‍िंग बेहतरीन रहेगा।

    यह भी पढ़ें- क्‍या थ्रेड‍िंग करवाने से भी फेल हो सकता है Liver? पार्लर जाने से पहले पढ़ लें डॉक्‍टर की ये चेतावनी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।