Janmashtami पर दिखना है सबसे सुंदर, तो ये आउटफिट्स हैं बेस्ट ऑप्शन! मिलेगा राधा-कृष्ण जैसा लुक
जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक है जो 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था और लोग इसे उत्सव के रूप में मनाते हैं। महिलाएं पुरुष और बच्चे इस दिन खास तरह से तैयार होते हैं। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और बाल गोपाल को छप्पन भोग लगाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक है। भारत में 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। ये दिन उनके जन्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जनमाष्टमी जब आता है तो बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई उत्साहित और खुशी से भर जाता है। बच्चों को तो स्कूलों में राधा कृष्ण बनाकर भेजा जाता है। तो वहीं महिलाएं भी खास तरह से तैयार होती हैं।
इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। जब रात के 12 बजे श्री कृष्ण का जन्म हो जाता है तो आरती की जाती है। लोग बाल गोपाल को छप्पन भोग लगाते हैं। इस दिन हर कोई अच्छे से तैयार होता है और सबसे सुंदर दिखना चाहता है। महिलाओं को तो सबसे ज्यादा चिंता होती है कि वे खुद भी क्या पहनें और बच्चों को भी कैसे तैयार करें। अगर आप भी कन्फ्यूज हैं तो आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आज हम अपने इस लेख में महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ ट्रेडिशनल आउटफिट्स के आइडियाज देंगे। अगर आप इन्हें पहनेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइए उन आउटफिट्स के बारे में जानते हैं विस्तार से -
महिलाओं के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट आइडियाज
जन्माष्टमी पर महिलाओं की सबसे पहली पसंद साड़ी या लहंगा-चोली ही होती है। हल्के रंग जैसे पेस्टल पिंक, हल्का पीला, सफेद या मिंट ग्रीन जन्माष्टमी के माहौल से खूब मेल खाते हैं। आप चाहें तो कढ़ाई या ट्रेडिशनल डिजाइन वाली साड़ियों काे पहनने के लिए रख सकती हैं। आप इन पर हल्की ज्वेलरी जैसे झुमके, चूड़ियां और मंगलसूत्र पहनकर आप अपनी खूबसूरती को और बढ़ा सकती हैं।
बाजार में मिल जाएंगे एथनिक सूट्स
अगर आपको ये चिंता है कि घर में काम भी करना होता हे तो आप साड़ी के अलावा कढ़ाईदार कुर्ता और प्लाजो भी पहन सकती हैं। अगर आपको काम की टेंशन नहीं है तो लहंगा सेट भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अब तो बाजार में तरह-तरह के एथनिक सूट्स भी आ रहे हैं। ये जितने देखने में सुंदर होते हैं, उतने ही पहनने में भी कंफर्टेबल होते हैं।
यह भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन के अलावा इन 5 जगहों पर भी मना सकते हैं Janmashtami, भीड़भाड़ से नहीं होंगे परेशान
बच्चों के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट आइडियाज
बच्चों के लिए जन्माष्टमी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनाना बहुत ही ज्यादा प्यारा लगता है। लड़कियों के लिए छोटी लहंगा-चोली या घाघरा-कुर्ती बहुत पसंद की जाती है। ये रंग-बिरंगे और चमकीले ड्रेस उन्हें खास महसूस कराते हैं। आप उनके बालों में फूल या छोटे झुमके लगाकर उनका लुक और भी अट्रैक्टिन बना सकती हैं।
बच्चों और पुरुषों के लिए ये है बेस्ट ऑप्शन
वहीं दूसरी ओर लड़कों के लिए धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता सबसे बेहतरीन रहेगा। आप इसके लिए हल्के रंगों के कपड़े ही खरीदें। जैसे सफेद, क्रीम, या हल्का पीला। बच्चे भगवान कृष्ण के रूप में भी सज सकते हैं, इसके लिए मुरली और पंख वाला मुकुट पहनाना बहुत अच्छा रहता है। इसके अलावा पुरुष भी भगवान श्री कृष्ण जैसा लुक पाने के लिए इसी तरह से तैयार हो सकते हैं।
कपड़ों के रंगों पर दें ध्यान
आपको बता दें कि जन्माष्टमी पर रंगों का खास महत्व होता है। हल्के और सादे रंग जैसे सफेद, पीला, हरा, गुलाबी और नीला भगवान कृष्ण की लीलाओं को दिखाते हैं। इस दिन चमकीले और गाढ़े रंगों को नहीं पहनना चाहिए। अगर आप ज्वेलरी भी पहन रहीं हैं तो ज्यादा हैवी न पहनें। आप चाहें तो बालों में फूल भी लगा सकती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।