Oscars 2025 में ये थे Worst Dressed सिलेब्रिटीज; तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'क्या इन्हें और कुछ नहीं मिला!'
ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscars 2025) का इंतजार हम सभी बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। सबसे बेहतरीन एक्टर्स और फिल्मों को सराहने के लिए यह अवॉर्ड दिया जाता है लेकिन इसके साथ ही सिलेब्रिटीज के रेड कारपेट लुक्स का भी फैन्स को काफी इंतजार रहता है। हालांकि कुछ सिलेब्रिटीज काफी ग्लैमरस अवतार में दिखे तो वहीं कुछ का स्टाइल गेम फीका (Oscars Award 2025 worst dressed) पड़ गया।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oscar Awards 2025: सिनेमा जगत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कहलाने वाला ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजिलस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया। ऑस्कर के लिए हर सेलेब्रिटी चाहता है कि वह अपने सबसे खास अंदाज में रेड कारपेट पर नजर आए। इस मौके पर वैसे तो कई सेलेब्रिटीज बेहद शानदार अंदाज में नजर आए, तो वहीं कुछ का फैशन गेम थोड़ा फीका नजर आया (Oscars Award 2025 worst dressed)।
हॉलिवुड के बड़े-बड़े सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जादू बिखेरा, लेकिन इनमें से कुछ का ग्लैमर थोड़ा फीका पड़ गया (Oscars 2025 Worst outfits)। आइए देखते हैं इस साल के वर्स्ट रेड कारपेट लुक्स (2025 Oscars Red carpet fashion fails)।
सिंथिया एरिवो
(Picture Courtesy: REUTERS)
इस साल ऑस्कर अवॉर्ड की बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनी सिंथिया एरिवो ने रेड कारपेट लुक के लिए एमार्ल्ड ग्रीन रंग का वेल्वेट गाउन पहना, जिसपर एक बड़ा बो और ड्रैकुला कॉलर थे। हालांकि, यह उनकी फिल्म विकेड से काफी मेल खाता है, लेकिन रेड कारपेट लुक के लिए यह ज्यादा जचा नहीं। सिंथिया का गाउन ही नहीं, उनके नेल्स भी काफी ड्रामेटिक लगे।
एमा स्टोन
(Picture Courtesy: Instagram)
पिछले साल बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतने वाली एमा स्टोन का इस साल का रेड कारपेट लुक कुछ फीका सा नजर आया। इस साल के लिए इन्होंने स्लीक गाउन पहना, जो काफी स्पार्कली था। हालांकि, इसका नेकलाइन और कलर ज्यादा जच नहीं रहा था। साथ ही, एमा का हेयर स्टाइल भी गाउन के साथ ज्यादा जचा नहीं।
यह भी पढ़ें: Oscars 2025 में सितारों ने Red Carpet पर बिखेरा अपनी खूबसूरती का जादू, यहां देखें तस्वीरें
अल्बा रोहरवाचर
(Picture Courtesy: REUTERS)
अपने रेड कारपेट लुक के लिए अल्बा रोहरवाचर ने ब्लैक कलर का रफल्ड गाउन पहना, जो लेयर्ड थीं और उनकी स्लीव सफेद रंग की थीं। इस गाउन की नेकलाइन भी ज्यादा कुछ खास नहीं था। इस गाउन में अल्बा का लुक कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा था। इस लुक के साथ उनका मेकअप और हेयर भी ज्यादा कुछ मेल नहीं खा रहा था।
लुपिता न्योंगो-ओ
(Picture Courtesy: Instagram)
लुपिता न्योंगो-ओ का यह रेड कारपेट लुक कुछ फीका नजर आया। हालांकि, लुपिता काफी खूबसूरत दिख रही हैं, लेकिन उनके गाउन का डिजाइन रेड कारपेट लुक के लिए जंचा नहीं। सफेद रंग का स्पार्कली और स्टोन्स लगी यह ड्रेस कुछ आउट ऑफ फैशन लगा, जिसे और बेहतर बनाया जा सकता था।
फेलिसिटी जोन्स
(Picture Courtesy: REUTERS)
इस साल बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं फेलिसिटी जोन्स का रेड कारपेट लुक आंखों को ज्यादा लुभाने वाला नहीं लगा। इस मेटल अरमानी गाउन का ऊपरी हिस्सा और बेहतर तरीके से डिजाइन किया जा सकता था। इसके कारण फेलिसिटी का लुक काफी प्लेन नजर आया, जो और भी बेहतर हो सकता था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।