Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालों में रातभर के लिए तेल लगाकर छोड़ना सही है या गलत? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका

    Updated: Tue, 19 May 2026 12:26 PM (IST)

    डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, बालों में रातभर तेल लगाना हमेशा फायदेमंद नहीं होता, बल्कि कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    क्या आप भी रातभर बालों में तेल लगाकर सोते हैं? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारी दादी-नानी अक्सर यही कहती हैं कि रातभर तेल लगाकर रखने से बाल मजबूत, घने और स्वस्थ रहते हैं, लेकिन आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और बालों की समस्याओं को देखते हुए क्या हर किसी के लिए रातभर के लिए तेल लगाना सही है? आइए जानते हैं इस विषय पर एक्सपर्ट का क्या कहना है।

    hair oiling

    (Image Source: AI-Generated)

    बालों के लिए तेल आखिर क्यों है जरूरी?

    पीएसआरआई हॉस्पिटल के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉ. भावुक धीर के मुताबिक, बालों में तेल लगाने का मुख्य उद्देश्य उन्हें मुलायम बनाना और रूखेपन को खत्म करना है। तेल हमारे बालों की ऊपरी सतह पर एक सुरक्षा कवच बना लेता है। इससे बालों में प्राकृतिक नमी बनी रहती है और उनका टूटना कम हो जाता है। खासतौर पर नारियल के तेल में यह खूबी होती है कि वह बालों की गहराई तक जाकर एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करता है।

    क्या रातभर तेल लगाकर रखना जरूरी है?

    जवाब है- बिल्कुल नहीं! एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादातर लोगों के लिए बाल धोने से महज 1 या 2 घंटे पहले हल्का तेल लगाना ही काफी होता है।

    अगर आप लंबे समय तक या रातभर बालों में तेल लगाकर छोड़ देते हैं, तो स्कैल्प पर धूल, पसीना और गंदगी चिपकने का डर रहता है। इस गंदगी के कारण स्कैल्प में जलन या इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ सकता है।

    किन्हें भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए रातभर तेल?

    हर किसी का स्कैल्प एक जैसा नहीं होता। अगर आपको नीचे दी गई समस्याएं हैं, तो आपको रातभर तेल लगाकर छोड़ने से बचना चाहिए:

    • जिनका स्कैल्प पहले से ही ऑयली है।
    • जिन्हें डैंड्रफ, सिर में खुजली या स्कैल्प एक्ने की समस्या है।
    • जो लोग सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस से पीड़ित हैं।

    लंबे समय तक तेल लगे रहने और अत्यधिक नमी के कारण स्कैल्प पर फंगस और सूजन बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को बार-बार या रातभर तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    अगर बाल बहुत ज्यादा रूखे हों तो क्या करें?

    जिन लोगों की स्कैल्प या बाल ज्यादा ही ड्राई हैं, वे कभी-कभार रातभर के लिए तेल लगा सकते हैं, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अगली सुबह एक माइल्ड शैंपू से बाल जरूर धो लें, ताकि स्कैल्प पर एक्स्ट्रा ऑयल जमा न रहे।

    तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

    • बालों में तेल लगाने का तरीका भी उतना ही जरूरी है जितना कि तेल।
    • हमेशा हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करें।
    • इसे अपनी उंगलियों के पोरों की मदद से धीरे-धीरे स्कैल्प पर लगाएं।
    • बहुत ज्यादा रगड़ना या जोर-जोर से मसाज करना बालों की जड़ों पर बेवजह का दबाव डालता है।
    • बालों की लंबाई पर बस थोड़ी सी मात्रा में तेल लगाना पर्याप्त है। रोजाना या बहुत ज्यादा मात्रा में तेल लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

    डॉक्टर से कब मिलें?

    अगर तेल लगाने के बाद आपकी स्कैल्प पर चिपचिपाहट, खुजली या भारीपन महसूस होता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी त्वचा को लंबे समय तक तेल लगाना सूट नहीं कर रहा है। ऐसे में किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना ही बेहतर कदम है।

    यह भी पढ़ें- उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, आपकी ये डेली आदतें करेंगी जादुई असर

    यह भी पढ़ें- अगर एक महीने तक बालों में तेल न लगाएं तो क्या होगा? आपको हैरान कर देगा जवाब