बालों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं रोजमेरी का तेल, नोट करें तेल बनाने और लगाने का सही तरीका
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रोजमेरी के तेल को क्यों न बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही बना लिया जाए, आइए जानें इसकी सही विधि। ...और पढ़ें

बालों के लिए संजीवनी बूटी है रोजमेरी का तेल (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लंबे-घने बालों के लिए रोजमेरी का तेल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले कोई नहीं जानता था कि रोजमेरी इतना फायदेमंद भी हो सकता है, पर अब सभी इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप इसे केमिकल के डर से बाजार से खरीदना नहीं चाहते तो क्यों न इसे घर पर ही बना लिया जाए।
रोजमेरी का तेल
रोजमेरी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देती है, इसकी मदद से बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। आइए जानें इसके बनाने की विधि:
सामग्री
1 कप रोजमेरी के पत्ते
1 कप (बराबर मात्रा में) नारियल या जैतून का तेल
सूती कपड़ा
कांच की बोतल
विधि
तेल बनाने के लिए रोजमेरी के पत्तों को अच्छे से धोकर सुखा लेना है। ध्यान रहे कि उसमें पानी न रहने पाए।
एक पैन को गैस पर रखें और उसमें तेल डालें। आंच धीमी रखनी है ताकि तेल के पोषक तत्व खत्म न हो जाए।
उसमें रोजमेरी की पत्तियां डालकर धीमी आंच पर धीरे-धीरे उबलने देना है।
तेल को कम से कम 10-12 मिनट तक अच्छे से उबाल लें। यह प्रक्रिया रोजमेरी के पोषण को तेल में अवशोषित करने में मदद करेगी।
अब इस तेल को थोड़ी दे ठंडा होने के लिए रख दें।
इसके बाद छानने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।
दूसरे बर्तन में तेल सूती कपड़े से छानते हुए भर लें।
रोजमेरी की पत्तियां अब अलग हो चुकी है। इस तेल को कांच के जार में स्टोर करके रखें।
आपका रोजमेरी का तेल तैयार है।
सबसे खास बात इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
हेयर केयर रूटीन में कैसे करें शामिल?
बालों को सही पोषण देने के लिए तेल लगाने के सही तरीके को फॉलो करना जरूरी है। जब भी तेल लगाने जाएं तो उससे पहले तेल को गुनगुना कर लें। उसके बाद उंगलियों से स्कैल्प में अप्लाई करने के बाद हल्के हाथ के दबाव से सिर की मालिश करें। इसे लगाने के बाद बेहतर नेतीजों के लिए कम से कम 1 घंटे के लिए सिर को कवर कर लें। इसके बाद शैंपू कर लें। अब सवाल यह कि इसे हफ्ते में कितनी बार लगाया जाए तो हफ्ते में 2-3 बार रोजमेरी के तेल से मालिश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।