Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    थकी हुई और पफी आंखों से चाहिए तुरंत छुटकारा? नॉर्मल क्रीम छोड़ें और आज ही ट्राई करें अंडर आई पैचेज

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 22 Jun 2026 08:00 PM (IST)

    थकान के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और पफीनेस की समस्या हो सकती है। इसे दूर करने में आई पैचेज काफी फायदेमंद हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    आंखों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं आई पैचेज (AI Generated Image)

    आंखों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं आई पैचेज (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लाइफस्टाइल में बढ़ती थकान, स्ट्रेस, नींद की कमी और लगातार स्क्रीन टाइम के कारण आजकल आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन की समस्या आम हो गई है। आंखों के नीचे की स्किन बहुत पतली और नाजुक होती है, इसलिए उसकी देखभाल के लिए नॉर्मल क्रीम काफी नहीं होती। 

    ऐसे में, अंडर आई पैचेज आपके लिए एक असरदार और आसान समाधान साबित हो सकते हैं। ये पैचेज आपकी थकी हुई आंखों को तुरंत फ्रेश, हाइड्रेटेड और ब्राइट बना देते हैं। आइए जानें आंखों की थकान मिटाने और पफीनेस कम करने में आई पैचेज कैसे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

    क्या हैं अंडर आई पैचेज? 

    अंडर आई पैचेज जेल या शीट के रूप में बने छोटे पैच होते हैं, जो आंखों के नीचे लगाए जाते हैं। इनमें हायल्यूरोनिक एसिड, कोलेजन, कैफीन, एलोवेरा, ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट और विटामिन-सी जैसे नेचुरल तत्व होते हैं जो स्किन को अंदर से हाइड्रेट करते हैं, सूजन कम करते हैं और डार्क सर्कल्स को हल्का करते हैं।

    अंडर आई पैचेज के फायदे क्या हैं?

    • डार्क सर्कल्स में कमी- इनमें मौजूद कैफीन और विटामिन-सी स्किन टोन को ब्राइट बनाते हैं और पिग्मेंटेशन कम करते हैं।
    • पफीनेस घटाए- ठंडक देने वाले एलोवेरा और ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट सूजन को शांत करते हैं।
    • हाइड्रेशन बढ़ाए- हायल्यूरोनिक एसिड स्किन को डीप मॉइस्चर देता है, जिससे वह मुलायम और फ्रेश दिखती है।
    • फाइन लाइन्स में सुधार- कोलेजन और पेप्टाइड्स स्किन को टाइट और स्मूद बनाते हैं, जिससे आंखों के नीचे की झुर्रियां कम दिखती हैं।

    अंडर आई पैचेज लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

    • चेहरा साफ करें- सबसे पहले फेस वॉश से चेहरा धोकर साफ करें जिससे धूल, तेल और मेकअप हट जाए। साफ स्किन पर पैचेज का असर बेहतर होता है।
    • टोनर लगाएं- अब हल्का टोनर लगाएं जिससे स्किन पीएच बैलेंस हो और आई पैचेज की नमी स्किन में अच्छे से समा सके।
    • आई पैचेज को ठंडा करें- पैचेज को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। ठंडक सूजन घटाने और रिफ्रेशिंग इफेक्ट देने में मदद करती है।
    • आई पैच लगाएं- पैच को सावधानी से निकालकर आंखों के नीचे लगाएं। ध्यान रखें कि यह स्किन से अच्छे से चिपक जाए और आंखों के निचले हिस्से को पूरी तरह कवर करे।
    • 15-20 मिनट तक लगाकर रखें- रिलैक्स होकर लेट जाएं और पैचेज को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। इस दौरान पैच में मौजूद तत्व स्किन में गहराई तक पहुंचकर उसे हाइड्रेट और रिवाइव करते हैं।
    • पैच हटाएं और मसाज करें- पैच को धीरे-धीरे हटाएं और आंखों के नीचे बचे सीरम को उंगलियों से हल्के-हल्के टैप करते हुए स्किन में अब्जॉर्ब करें।
    • आई क्रीम लगाएं- आखिर में हल्की अंडर आई क्रीम लगाकर हाइड्रेशन को लॉक करें। इससे त्वचा सॉफ्ट बनी रहती है और असर लंबे समय तक रहता है।
    • घरेलू ऑप्शन भी अपनाएं- अगर आपके पास आई पैचेज नहीं हैं, तो ठंडी खीरे की स्लाइस, ग्रीन टी बैग्स या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। ये नेचुरल तरीके से आंखों को ठंडक और नमी देते हैं, जिससे डार्क सर्कल्स और पफीनेस दोनों कम होती हैं।

    खबरें और भी