Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक चक्र की 24 तीलियां क्या कहती हैं? आप भी जान लें; बदल जाएगा जिंदगी जीने का नजरिया

    15 अगस्त (Independence Day 2025) के मौके पर ध्‍वजारोहण क‍िया जाता है। ये द‍िन हम सभी के ल‍िए बहुत खास हाेता है। इस द‍िन जब हवा में त‍िरंगा लहराता है तो सभी का सीना गर्व से चाैड़ा हो जाता है। लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि झंडे में बने अशोक चक्र की 24 तील‍ियाें का क्‍या मतलब है?

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Thu, 14 Aug 2025 10:52 AM (IST)
    Hero Image
    Ashok Chakra से क्‍या सीख म‍िलती है?

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी के लिए 15 अगस्त का दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन लाल किले पर प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। तिरंगे के तीन रंग और उसके बीच बना धर्म चक्र हमें  खास संदेश देते हैं। यह चक्र अशोक चक्र कहलाता है, जिसमें 24 तीलियां बनी होती हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन क्या आप जानते हैं, इन 24 तीलियों का मतलब क्या है? ये सिर्फ ए‍क डिजाइन ही नहीं, बल्कि हर तीली हमें कोई न कोई संदेश देती है, जो हमारी जिंदगी से जुड़ी है। ये संदेश सिर्फ आजादी से नहीं जुड़ा है, बल्कि हमारे रोज की जिंदगी में भी काम आता है। आज हम आपको अपने इस लेख में अशोक चक्र में बने इन 24 तीलियों का मतलब बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

    नीले रंग का होता है अशोक चक्र

    आपको बता दें कि अशोक चक्र हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बीच में बना नीले रंग का गोल चक्र होता है। इसे धर्म चक्र भी कहा जाता है। इसमें कुल 24 तीलियां होती हैं। इसे कर्तव्य का पहिया (Wheel of Duty) भी कहा जाता है। इन 24 तीलियों का मतलब इंसान के 24 अच्छे गुण या सिद्धांत होता है। आसान भाषा में कहें तो ये 24 रास्ते हैं, जिन पर चलकर कोई भी देश तरक्की कर सकता है। 

    यह भी पढ़ें: Independence Day 2025: आजादी के जश्न में चार चांद लगाएंगे ये आउटफिट ट्रेंड्स, दिखेंगे खास और स्टाइलिश

    क्या है इन 24 तीलियों का मतलब?

    • पवित्रता- साफ-सुथरा और ईमानदार जीवन जीना।
    • सेहत- शरीर और मन दोनों से तंदुरुस्त रहना।
    • शांति- झगड़ा न करना, प्यार और शांति बनाए रखना।
    • बलिदान- जरूरत पड़ने पर देश और लोगों के लिए अपनी सुविधा छोड़ देना।
    • अच्छे संस्कार- हर जगह सही और अच्छा व्यवहार करना।
    • सेवा- जब जरूरत हो तो लोगों की मदद के लिए तैयार करना।
    • माफ करना- गलती करने वालों को माफ कर देना।
    • प्यार- सभी से मोहब्बत करना, चाहे इंसान हों या जानवर।
    • दोस्ती- सबके साथ अच्छा रिश्ता रखना।
    • भाईचारा- एक परिवार की तरह सभी के साथ मिल-जुलकर रहना।
    • एकजुट रहना- देश को एक साथ रखना, बंटने न देना।
    • भलाई- दूसरों के लिए हमेशा अच्छा ही सोचना।
    • तरक्की- देश को आगे बढ़ाने में भरपूर कोशिश करना।
    • मेहनत- देश के विकास में हाथ बटाना।
    • सुरक्षा- देश की रक्षा के लिए तैयार रहना।
    • सावधान रहना- सच पहचानना और अफवाहों से बचे रहना।
    • बराबरी- सबको एक जैसा समझना।
    • पैसे का सही इस्तेमाल- पैसा बेकार न खर्च करना, सोच-समझकर इस्तेमाल करना।
    • नीति पर भरोसा- देश के नियमों और नीतियों पर विश्वास रखना।
    • न्याय- सबके साथ बराबरी और इंसाफ का व्यवहार करना।
    • मिलजुलकर काम करना- साथ मिलकर काम करना।
    • कर्म करना- अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाना।
    • अधिकार का सही इस्तेमाल- अपने हक का गलत फायदा न उठाना।
    • समझदारी- हर बात को सोच-समझकर करना, सिर्फ किताबों का रटकर नहीं।

    देता है ये संदेश

    इन 24 तीलियों का मकसद है कि देश में रहने वाले लोगाें को उनके हक और जिम्मेदारियों की याद दिलाना, ताकि जाति, धर्म, भाषा और कपड़ों के भेदभाव को कम किया जा सके। तभी हमारा देश एकजुट होकर आगे बढ़ सकेगा।

    यह भी पढ़ें: क्या है तिरंगे के तीन रंगों का मतलब? जो बयां करते हैं भारत की आन-बान-शान और बलिदान की गाथा

    Disclaimer: इस लेख में दी गई सभी जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। यहां किसी भी प्रकार की जानकारी का उद्देश्य भारतीय तिरंगे, संविधान या देश की गरिमा का अपमान करना नहीं है। हम भारत की संप्रभुता, अखंडता और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।