Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami पर घर में बनाना चाहती हैं सुंदर रंगोली, बेस्‍ट हैं ये 5 ड‍िजाइन, देखने वाले करेंगे तारीफ

    जन्माष्टमी (Janmashtami 2025) के त्योहार पर भगवान कृष्ण के लिए रंगोली बनाने की परंपरा है। इस दिन लोग अपने घरों और मंदिरों को रंगोली से सजाते हैं। रंगोली में मोर पंख बांसुरी मक्खन की मटकी और कृष्ण के पैरों के निशान जैसे डिजाइन शामिल किए जाते हैं। आप भी कुछ इस तरह की रंगोली बना सकती हैं।

    By Vrinda Srivastava Edited By: Vrinda Srivastava Updated: Fri, 15 Aug 2025 12:44 PM (IST)
    Hero Image
    Janmashtami 2025 पर बनाएं इस तरह की रंगोली (Image Credit- Freepik, Youtube and Facebook)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जन्माष्टमी का त्‍योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने के साथ-साथ रंग-बिरंगी रंगोलियां भी बनाई जाती हैं। माना जाता है कि रंगोली बनाने से घर में पाॅज‍िट‍िव‍िटी आती है और भगवान कृष्ण को भी रंगों का बहुत शौक था। यही कारण है कि जन्माष्टमी पर रंगोली बनाने की परंपरा और भी खास हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप चाहें तो फूलों की पंखुड़ियों से, रंगीन पाउडर से या फिर चावल के आटे से अलग-अलग डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं। इन रंगोलियों में मोर पंख, बांसुरी, मक्खन की मटकी, श्रीकृष्ण के पैरों के न‍िशान शामिल करके इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। इस बार जन्माष्टमी पर आप भी अपने घर पर कुछ खास तरह की रंगोलियां बना सकते हैं। आइए देखते हैं सुंदर रंगोली के ड‍िजाइंस-

    Image Credit- Instagram/ shikha_creation17

    अगर आपके पास समय की कमी है तो आप इस तरह की रंगोली बना सकती हैं। इसमें आपको मोरपंख और माखन से भरी मटकी भी देखने को म‍िलेगी। आप इसे अपने घर के आंगन में बना सकती हैं।

    Image Credit- Instagram/kalavithi_00

    इसमें भगवान कृष्‍ण को बांसुरी बजाते हुए द‍िखाया गया है। रंगोली की ये ड‍िजाइन बहुत ही खास है। इसमें क‍िनारों पर मोरपंख के ड‍िजाइन बनाए गए हैं। आपको बता दें क‍ि हरा, सफेद, नीला, पीला, लाल और काले रंग में बने इस रंगोली से आपके आंगन की खूबसूरती न‍िखर जाएगी।   

    Image Credit- Instagram/kalavithi_00

    भगवान कृष्‍ण को माखन बहुत ही ज्‍यादा पसंद है। ऐसे में आप जन्‍माष्‍टमी 2025 के मौके पर कान्‍हा जी की तस्‍वीर के साथ माखन से भरी मटकी की रंगोली भी बना सकती हैं। ये बहुत सुंदर लगेगी। 

    यह भी पढ़ें- Janmashtami 2025 पर बनाएं 5 तरह के स्‍वीट्स, लड्डू गोपाल को भोग लगाने के लिए हैं परफेक्ट

    Image Credit- Instagram/prajuu_s_art_world

    अगर आप फूलों से रंगोली बनाकर अपने घर आंगन को महकाना चाहती हैं तो ये ड‍िजाइन बहुत ही स‍िंपल और यूनीक रहेगा। आप इसके साथ दीपक भी जरूर जलाएं, इससे इस रंगोली की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। 

    Image Credit- Facebook

    कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी (Krishna Janmashtami 2025) के ल‍िए ये रंगोली बेस्‍ट रहेगी। इस रंंगोली को बनाने के ल‍िए आपको बाजार में रंग म‍िल जाएंगे। आप इसे पूजा वाली जगह पर बना सकती हैं। चाहें तो आंगन में भी बना सकती हैं। लेक‍िन कोश‍िश करें क‍ि दीपक जरूर प्रज्‍वल‍ित करें। इससे रंगोली की खूबसूरती देखने लायक होगीी।

    Image Credit- Facebook

    ये भी एक बहुत ही सि‍पंल और यूनि‍क रंगोली का ड‍िजाइन है। ब‍िग‍िनर्स के ल‍िए ये परफेक्‍ट रहेगी। आप इसे कम समय में भी बना सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Janmashtami पर क्यों सजाई जाती है 56 भोग की थाली? जानें कैसे हुई शुरुआत और क्या-क्या होता है शामिल