क्यों मनाया जाता है International Left Handers Day? यहां पढ़ें इसका इतिहास और महत्व
आपके आस-पास या जान पहचान में कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो लेफ्ट हैंडर (Left Hander) होगा। ज्यादातर लोग लिखने या अपने ज्यादातर काम करने के लिए दाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ लोग अपने बाएं हाथ से ज्यादा आसानी से काम कर लेते हैं। हालांकि उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि ज्यादातर उपकरण राइट हैंडर्स के हिसाब से बने होते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 13 अगस्त को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे (International Left Handers Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के खास गुणों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए मनाया जाता है।
आइए जानें कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे मनाने की शुरुआत और इसका इतिहास क्या है।
कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत?
अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे मनाने की शुरुआत 1976 में डीन आर. कैंपबेल ने की थी, जो लेफ्ट-हैंडर्स क्लब के संस्थापक थे। उन्होंने इस दिन को मनाने का फैसला किया, ताकि लेफ्ट हैंडर्स के सामने आने वाली समस्याओं को उजागर किया जा सके और समाज को यह बताया जा सके कि दाएं हाथ से काम करने वालों की दुनिया में बाएं हाथ वाले लोगों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- लेफ्टी होने में क्या है ख़ास, क्या ब्रेन से है कोई संबंध?
लेफ्ट हैंडर्स के सामने आने वाली चुनौतियां
दुनिया की लगभग 10% आबादी लेफ्ट हैंडर्स है, लेकिन ज्यादातर उपकरण, मशीनें और यहां तक कि रोज के जीवन की चीजें भी दाएं हाथ वालों के लिए बनी होती हैं। इस वजह से लेफ्ट हैंडर्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे-
- स्कूल और ऑफिस में दिक्कतें- ज्यादातर डेस्क, कैंची, नोटबुक और कंप्यूटर माउस दाएं हाथ वालों के लिए डिजाइन किए गए होते हैं।
- सामाजिक भेदभाव- कुछ संस्कृतियों में बाएं हाथ से काम करने को अशुभ या अजीब माना जाता था, जिसकी वजह से लेफ्ट हैंडर्स को भेदभाव का सामना करना पड़ता था।
इस दिन का महत्व क्या है?
अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे न केवल लेफ्ट हैंडर्स की विशेषता को सेलिब्रेट करने के लिए है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज को यह समझाना भी है कि लेफ्ट हैंडर्स के लिए भी सही सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो लेफ्ट हैंडर्स की चुनौतियों को उजागर करने की कोशिश करते हैं।
कुछ मशहूर लेफ्ट हैंडर्स
दुनिया में कई मशहूर हस्तियां रही हैं या हैं, जो लेफ्ट हैंडर हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जैसे-
- साइंस- अल्बर्ट आइंस्टीन, आइजैक न्यूटन
- पॉलिटिक्स- बराक ओबामा, बिल गेट्स
- स्पोर्ट्स- सचिन तेंदुलकर, राफेल नडाल
- एंटरटेनमेंट- ओप्राह विन्फ्रे, लेडी गागा
अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट हैंडर्स डे एक ऐसा दिन है जो समाज को याद दिलाता है कि हर व्यक्ति की अपनी विशेषताएं होती हैं और उन्हें स्वीकार करना चाहिए। यह दिन लेफ्ट हैंडर्स के लिए समर्थन दिखाने का एक अवसर है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।