Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना स्वाद बिगाड़े सब्जी की पतली ग्रेवी को गाढ़ा कैसे करें? 5 कुकिंग टिप्स करेंगे आपका काम आसान

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 09:09 AM (IST)

    इस आर्टिकल में आप सब्जी की पतली ग्रेवी को बिना स्वाद बदले गाढ़ा करने के 5 आसान घरेलू तरीकों के बारे में जानेंगे। ...और पढ़ें

    ग्रेवी का गाढ़ापन बढ़ाने के ये हैं सबसे सही तरीके, स्वाद में नहीं आएगा कोई बदलाव (Image Source: AI-Generated)

    ग्रेवी का गाढ़ापन बढ़ाने के ये हैं सबसे सही तरीके, स्वाद में नहीं आएगा कोई बदलाव (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम बड़े प्यार से सब्जी या करी बनाते हैं, लेकिन गलती से पानी थोड़ा ज्यादा डल जाता है और ग्रेवी बिलकुल पानी जैसी पतली हो जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या करें। अगर इसे ज्यादा देर तक उबालेंगे, तो सब्जी का स्वाद और रंग दोनों खराब हो सकते हैं।

    ऐसे में, आपको घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे कुछ बेहद आसान और घरेलू तरीके बताने जा रहा हैं, जिनसे आपकी पतली ग्रेवी मिनटों में गाढ़ी हो जाएगी। सबसे अच्छी बात यह है कि खाने वाले को इसका बिल्कुल पता नहीं चलेगा और स्वाद भी बिल्कुल नहीं बिगड़ेगा।

    sabji ki gravy gadhya kaise kare

    (Image Source: AI-Generated)

    कॉर्नस्टार्च का अचूक नुस्खा

    यह सबसे आसान और 'सीक्रेट' तरीका है। एक छोटी कटोरी में एक चम्मच कॉर्नस्टार्च या अरारोट लें और उसमें थोड़ा-सा ठंडा पानी मिलाकर एक पतला घोल बना लें। अब इस घोल को उबलती हुई ग्रेवी में धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें। 2 मिनट तक पकने दें। कॉर्नस्टार्च का अपना कोई स्वाद या महक नहीं होती, इसलिए यह आपकी सब्जी का असली स्वाद बिल्कुल नहीं बदलेगा और ग्रेवी एकदम परफेक्ट गाढ़ी हो जाएगी।

    उबला हुआ आलू

    यह एक ऐसा तरीका है जो लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से आजमाया जा सकता है। एक उबला हुआ आलू लें और उसे कद्दूकस कर लें या बहुत ही अच्छी तरह से मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। इसे अपनी पतली ग्रेवी में डालकर अच्छे से मिला लें। आलू में मौजूद प्राकृतिक स्टार्च पानी को सोख लेता है और ग्रेवी को गाढ़ा कर देता है, और किसी को पता भी नहीं चलता कि इसमें आलू मिलाया गया है।

    खबरें और भी

    भुना हुआ बेसन

    अगर आप कोई टिपिकल इंडियन करी, जैसे छोले, राजमा या कोई मसालेदार सब्जी बना रहे हैं, तो यह तरीका बेस्ट है। एक पैन में एक या दो चम्मच बेसन को हल्का सुनहरा होने तक सूखा भून लें। ध्यान रहे, कच्चा बेसन न डालें, वरना स्वाद बिगड़ जाएगा। फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपनी ग्रेवी में मिला दें। बेसन से ग्रेवी गाढ़ी भी होगी और सब्जी का स्वाद भी निखर कर आएगा।

    काजू या मगज के बीजों का पेस्ट

    अगर आप शाही पनीर, मखनी या कोई रेस्टोरेंट स्टाइल डिश बना रहे हैं, तो यह तरीका अपनाएं। थोड़े से काजू या खरबूजे के बीजों को गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें। फिर मिक्सी में पीसकर इनका एकदम बारीक पेस्ट बना लें और इसे अपनी सब्जी में मिला दें। इससे ग्रेवी सिर्फ गाढ़ी ही नहीं होगी, बल्कि उसमें एक बहुत ही शानदार क्रीमीनेस आ जाएगी।

    सब्जी के मसाले को ही दोबारा पीस लें

    अगर आप बाहर से कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं डालना चाहते, तो यह ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। अपनी सब्जी की ग्रेवी में से 2-3 चम्मच गाढ़ा हिस्सा- जिसमें प्याज, टमाटर और मसाले हों, एक कटोरी में निकाल लें। इसे मिक्सी में पीसकर एकदम स्मूद पेस्ट बना लें और वापस अपनी पतली ग्रेवी में मिला दें। इससे डिश के स्वाद में कोई बदलाव नहीं आएगा और ग्रेवी को गाढ़ा होने के लिए एक बढ़िया बेस मिल जाएगा।

    इन तरीकों को आजमाते समय सामग्री, जैसे कॉर्नस्टार्च या बेसन हमेशा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें। एक साथ बहुत ज्यादा डाल देने से ग्रेवी जरूरत से ज्यादा गाढ़ी या जेली जैसी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ जूस-शेक के लिए नहीं है हैंड ब्लेंडर! किचन के इन 5 कामों को चुटकियों में कर सकता है हल

    यह भी पढ़ें- क्या आपके बनाए चावल भी चिपचिपे हो जाते हैं? इस रेसिपी से हर दाना रहेगा खिला-खिला