Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना ओवन और मैदा के घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं बाजार जैसा चीजी ब्रेड पिज्जा पॉकेट

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 12:21 PM (IST)

    ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स शाम के स्नैक्स के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है, जो शाम की हल्की भूख के लिए एक बेहतरीन है। इसे बनाने के लिए ओवन या मैदा गूंथने की जरूरत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कैसे बनाएं क्रिस्पी ब्रेड पिज्जा पॉकेट (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर शाम के समय जब हल्की भूख लगती है, तो हमारा मन कुछ चटपटा और मजेदार खाने का करता है। अगर आप वही पुराना सैंडविच या पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं, तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह न केवल बनाने में आसान है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका पिज्जा जैसा स्वाद बहुत पसंद आता है।

    पिज्जा पॉकेट्स की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ओवन या मैदा गूंथने की जरूरत नहीं पड़ती। घर में रखी साधारण ब्रेड से आप बाजार जैसा क्रिस्पी और चीजी स्नैक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

    सामग्री 

    • ब्रेड स्लाइस- 8-10 (सफेद या ब्राउन)
    • बारीक कटी सब्जियां- शिमला मिर्च, प्याज, मकई के दाने (स्वीट कॉर्न) और गाजर
    • पिज्जा सॉस- 3-4 बड़े चम्मच
    • मोजेरेला चीज- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
    • चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो- स्वादानुसार
    • मैदा का घोल- 2 चम्मच मैदा और थोड़ा पानी (पॉकेट्स को चिपकाने के लिए)
    • तेल- तलने के लिए
    • ब्रेड क्रम्ब्स- (एक्स्ट्रा क्रिस्पनेस के लिए)
    Bread pizza pocket (1)
    (AI Generated Image)

    बनाने की विधि 

    • सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बारीक कटी हुई सब्जियां लें। इसमें पिज्जा सॉस, कद्दूकस किया हुआ चीज, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और हल्का सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपकी चटपटी स्टफिंग तैयार है।
    • अब ब्रेड स्लाइस के चारों किनारों को चाकू की मदद से काट लें। अब एक बेलन लें और ब्रेड को हल्का दबाते हुए चपटा कर लें। इससे ब्रेड पतली हो जाएगी और स्टफिंग भरने में आसानी होगी।
    • इसके बाद ब्रेड के बीच में एक चम्मच तैयार स्टफिंग रखें। अब ब्रेड के किनारों पर मैदे और पानी का गाढ़ा घोल लगाएं। ब्रेड को मोड़कर आधा कर दें और किनारों को उंगलियों या कांटे की मदद से दबाकर अच्छी तरह बंद कर दें। ध्यान रहे कि किनारे खुले न रहें, वरना तलते समय चीज बाहर निकल सकता है।
    • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। अगर आप इसे और भी कुरकुरा बनाना चाहते हैं, तो तैयार पॉकेट को मैदे के घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें। अब इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। अगर आप तेल कम खाना चाहते हैं, तो एयर फ्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सर्व करने का तरीका

    • गरमा-गरम क्रिस्पी ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स को बीच से काटें ताकि पिघला हुआ चीज दिखाई दे। इसे टोमैटो केचप या मेयोनीज के साथ सर्व करें।
    • प्रो टिप- अगर आप इसे बच्चों के टिफिन के लिए बना रहे हैं, तो आप स्टफिंग में थोड़ा पनीर या उबले हुए आलू भी मिला सकते हैं ताकि यह और भी पौष्टिक हो जाए।