Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाने के बाद मीठे की है क्रेविंग? घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाईदार 'नारियल की रबड़ी'

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 03:30 PM (IST)

    नारियल और दूध से बनने वाली ये स्पेशल डिजर्ट बनाने में काफी आसान है। इस डिश को खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। ...और पढ़ें

    दूध और ताजे नारियल से झटपट बनाएं ये शाही डिजर्ट (AI Generated Image)

    दूध और ताजे नारियल से झटपट बनाएं ये शाही डिजर्ट (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाने के बाद मीठा खाने का मन किसकी नहीं करता। अगर आप भी डिजर्ट के लिए कुछ टेस्टी और आसानी से बनने वाला ढूंढ़ रहे हैं, तो नारियल की रबड़ी आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। कोकोनट रबड़ी का मलाईदार स्वाद मुंह में जाते ही घुल जाता है और सबसे अच्छी बात है कि इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। 

    अगर आप भी डिजर्ट के लिए कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो कोकोनट रबड़ी आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। आइए जानें कोकोनट रबड़ी बनाने की आसान रेसिपी।


    नारियल की रबड़ी रेसिपी रेसिपी

    नारियल और दूध से बना ये डिजर्ट खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

    कुल समय : 120 mins
    तैयारी का समय : 30 mins
    पकाने का समय :90 mins
    कोर्स : Desserts
    कैलोरी : 1200
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    नारियल की रबड़ी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
    • कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल- 1 कप
    • चीनी- 4 से 5 बड़े चम्मच
    • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
    • केसर के धागे- 10-12
    • ड्राई फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मच

    नारियल की रबड़ी रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में एक लीटर फुल क्रीम दूध डालें। दूध को तेज आंच पर एक उबाल आने तक गर्म करें। उबाल आने के बाद गैस की आंच को धीमा कर दें।

    2

    दूध को धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि वह आधी मात्रा में न रह जाए। इस दौरान कड़ाही के किनारों पर जमने वाली मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें, इससे रबड़ी लच्छेदार बनेगी।

    3

    जब दूध आधा रह जाए, तब इसमें गुनगुने दूध में भिगोकर रखा हुआ केसर का घोल और चीनी डालें। चीनी को दूध में अच्छी तरह घुलने तक चलाएं।

    4

    केसर डालने से रबड़ी में एक खूबसूरत हल्का पीला रंग और बेहतरीन खुशबू आ जाएगी।

    5

    अब इस गाढ़े होते दूध में कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल और आधा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं। साथ ही आधे कटे हुए मेवे भी डाल दें।

    6

    नारियल डालने के बाद आंच को धीमा ही रखें और इसे 5 से 7 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि नारियल का स्वाद दूध में पूरी तरह रच-बस जाए और रबड़ी अच्छी गाढ़ी हो जाए।

    7

    जब रबड़ी कस्टर्ड जैसी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। रबड़ी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें, फिर इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर बचे हुए बादाम-पिस्ता से सजाएं।

    8

    इसे कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें और ठंडी-ठंडी कोकोनट रबड़ी का आनंद लें।