Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके मालाबारी परोटे में नहीं आतीं परतें? आटा गूंथने से लेकर सेंकने तक, नोट कर लें परफेक्ट रेसिपी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 05:38 PM (IST)

    मालाबारी परोटा नॉर्मल पराठे से काफी अलग होता है। यह लच्छेदार, क्रिस्पी और काफी नरम होता है। ...और पढ़ें

    मालाबारी परोटा कैसे बनाएं? (AI Generated Image)

    मालाबारी परोटा कैसे बनाएं? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो साउथ इंडियन डिशेज में इडली, डोसा और वड़ा सबसे ज्यादा मशहूर हैं, लेकिन एक और ऐसी डिश है जिसने पूरे देश के खाने के शौकीनों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। हम बात कर रहे हैं मालाबारी परोटा की।

    यह नॉर्मल पराठे जैसा नहीं होता और अपनी परतों, खस्तापन और नरम बनावट के लिए जाना जाता है। इसे अक्सर चिकन कुर्मा या वेज कोरमा के साथ परोसा जाता है। आइए जानते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा परफेक्ट, लच्छेदार मालाबारी परोटा घर पर आसानी से बनाने की रेसिपी।


    मलाबारी परोटा बनाने की रेसिपी रेसिपी

    कुल समय : 75 mins
    तैयारी का समय : 10 mins
    पकाने का समय :65 mins
    कोर्स : Main Course
    कैलोरी :
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    मलाबारी परोटा बनाने की रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • मैदा- 2 कप
    • दूध या पानी- आटा गूंथने के लिए
    • चीनी- 1 छोटा चम्मच
    • नमक- स्वादानुसार
    • तेल या घी- 4-5 बड़े चम्मच

    मलाबारी परोटा बनाने की रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें नमक, चीनी और एक बड़ा चम्मच तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी या दूध डालते हुए एक बेहद नरम आटा गूंथ लें। ध्यान रहे, आटा कड़ा नहीं होना चाहिए।

    2

    अब आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं, इसे गीले कपड़े से ढककर कम से कम एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद तैयार आटे को एक बार फिर से चिकना कर लें। अब इसकी मध्यम आकार की लोइयां तोड़ लें।

    3

    अब सभी लोइयों पर अच्छी तरह तेल लगाएं ताकि वे सूखें नहीं, और इन्हें फिर से 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।

    4

    अब एक एक साफ चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा सा तेल लगाएं और एक लोई लें और उसे बेलन की मदद से या अपने हाथों से खींचते हुए जितना हो सके उतना पतला फैलाएं।

    5

    अब इस फैली हुई शीट पर ऊपर से अच्छी तरह तेल लगाएं और थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़कें। इसके बाद, इस शीट को आगे-पीछे करते हुए परतें बना लें।

    6

    अब इस लंबी पट्टी को अब एक सिरे से गोल घुमाते हुए जलेबी की तरह लपेट लें और आखिरी छोर को नीचे की तरफ दबा दें।

    7

    अब तैयार लच्छेदार लोई को हाथों से दबाकर या बेलन की मदद से हल्के हाथों से बेल लें। इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं बेलना है, वरना इसकी परतें आपस में चिपक जाएंगी और खुलेंगी नहीं।

    8

    इसके बाद एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें और परोटे को तवे पर डालें। जब एक तरफ हल्के ब्राउन धब्बे दिखने लगें, तो इसे पलट दें। दोनों तरफ घी या तेल लगाते हुए, मध्यम-तेज आंच पर अलट-पलट कर तब तक सेकें जब तक कि यह दोनों तरफ से क्रिस्प न हो जाए।

    9

    परोटा तवे से उतारकर अपनी हथेलियों के बीच रखकर हल्के हाथों से क्रश करें, ताकि इसकी लेयर्स अलग हो जाएं। गरमागरम, क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट मालाबारी परोटा तैयार है।