Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पनीर बनाने के बाद बचे पानी को बेकार समझने वाले जरूर पढ़ें, रसोई में इन 5 तरीकों से आ सकता है काम

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:39 PM (IST)

    पनीर बनाने के बाद बचा हुआ पीला पानी, जिसे 'व्हे' कहते हैं, प्रोटीन और कैल्शियम का खजाना होता है। ...और पढ़ें

    प्रोटीन का पावरहाउस है पनीर का बचा हुआ पानी (Image Source: AI-Generated)

    प्रोटीन का पावरहाउस है पनीर का बचा हुआ पानी (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर घरों में जब हम दूध फाड़कर ताजा पनीर बनाते हैं, तो उसके बाद बचे हुए पीले रंग के पानी को बेकार समझकर सिंक में बहा देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप कचरा समझ रहे हैं, वह असल में सेहत का खजाना है?

    इस पानी को 'व्हे' कहा जाता है, समें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन्स होते हैं। अगर आप भी अब तक इस पौष्टिक पानी को फेंकते आए हैं, तो अपनी यह आदत बदल लीजिए। आइए जानते हैं कि रसोई में किन 5 शानदार तरीकों से आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    रोटियों के लिए सुपर-सॉफ्ट आटा गूंधने में

    पनीर के बचे हुए पानी का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल आटा गूंधने में किया जा सकता है। सादे पानी की जगह इस पौष्टिक पानी से आटा गूंधकर देखिए। इससे आपकी रोटियां, पराठे या पूरियां न सिर्फ रुई जैसी मुलायम बनेंगी, बल्कि उनका स्वाद और पोषण भी दोगुना हो जाएगा।

    दाल और सब्जी की ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने में

    जब भी आप घर में कोई रसेदार सब्जी या दाल बना रहे हों, तो उसमें सादा पानी डालने के बजाय पनीर का यह पानी मिला दें। इससे आपकी ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी होगी और उसमें एक हल्का सा खट्टा और लजीज स्वाद आ जाएगा। यह बच्चों को बिना बताए प्रोटीन खिलाने का एक शानदार तरीका है।

    खबरें और भी

    चावल, नूडल्स या पास्ता उबालने में

    हम अक्सर चावल या पास्ता उबालते समय बहुत सारा पानी इस्तेमाल करते हैं। अगली बार इन्हें उबालने के लिए पनीर के पानी का इस्तेमाल करें। चावल और पास्ता इस पानी के सारे पोषक तत्वों को सोख लेंगे, जिससे आपका सादा सा खाना भी सेहतमंद बन जाएगा।

    हेल्दी सूप बनाने के लिए बेहतरीन बेस

    अगर आपको सूप पीना पसंद है, तो यह पानी आपके बहुत काम आ सकता है। टमाटर, पालक या किसी भी वेजिटेबल सूप को बनाते समय वेजिटेबल ब्रोथ की जगह इस पानी का इस्तेमाल करें। यह आपके सूप को एक क्रीमी टेक्सचर और लाजवाब स्वाद देगा।

    छाछ या फलों के जूस में मिलाकर पिएं

    चूंकि इस पानी में व्हे प्रोटीन होता है, इसलिए यह फिटनेस के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक बन सकता है। आप इसे अपनी ताजी छाछ, लस्सी या फिर फलों के जूस में थोड़ा सा मिला सकते हैं। इससे ड्रिंक का स्वाद भी नहीं बदलेगा और आपको भरपूर ताकत भी मिलेगी।

    ध्यान रहे, पनीर का पानी हल्का खट्टा होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल अपनी जरूरत और स्वाद के अनुसार ही करें। आप इस पानी को फ्रिज में रखकर 3 से 4 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- फिटनेस फ्रीक्स की पहली पसंद है 'क्विनोआ', आज ही ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर ये 6 रेसिपीज

    यह भी पढ़ें- वजन घटाना हो या रहना हो फिट, नाश्ते में ट्राई करें ये 10 हेल्दी और टेस्टी 'स्टीम्ड डिशेज'