बच्चों ने अचानक कर दी है पिज्जा की जिद? बाहर से मंगाने के बजाय मिनटों में घर पर बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स
ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बहुत ही टेस्टी स्नैक है, जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। ...और पढ़ें
-1783948935065_m.webp)
कैसे बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन हर बार घर पर पिज्जा बेस बनाना या बाहर से ऑर्डर करना मुमकिन नहीं होता। ऐसे में अगर शाम की छोटी-मोटी भूख या बच्चों की अचानक होने वाली फरमाइश को पूरा करना हो, तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बेहतरीन ऑप्शन है। आइए जानें इसे बनाने की एकदम आसान रेसिपी।