कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद कर सकती है लहसुन की चटनी, बस इस तरीके से करें तैयार
आजकल की सबसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम में हाई कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक का रिस्क काफी ज्यादा रहता है। लेकिन सही डाइट की मदद से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। लहसुन की चटनी कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी मददगार (Garlic Chutney to Lower Cholesterol) साबित हो सकती है। आइए जानें कैसे।
-1763369332883.webp)
लहसुन की चटनी है सेहत के लिए फायदेमंद (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आज के दौर में एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गया है। हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करना काफी जरूरी है।
कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में लहसुन की चटनी काफी असरदार (Garlic to Lower Cholesterol) साबित हो सकती है। दरअसल, लहसुन में ऐसे गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार होते हैं। आइए जानें लहसुन की चटनी कैसे कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है और इसे बनाने की रेसिपी क्या है।
लहसुन कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे मदद करता है?
लहसुन में एलिसिन नाम का एक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जिसे इसके ज्यादातर स्वास्थ्य लाभों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। लहसुन को नियमित रूप से खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मदद मिल सकती है। यह आर्टरीज में प्लाक के जमाव को रोकता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाए रखने में मददगार होता है। साथ ही, यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है।
लहसुन की चटनी बनाने की रेसिपी
सामग्री-
- लहसुन की 8-10 कलियां
- 1/2 कप ताजा धनिया पत्ती
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
बनाने की विधि:
- सबसे पहले लहसुन की कलियों, धनिया पत्ती और हरी मिर्च को छीलकर अच्छी तरह धो लें।
- अब एक मिक्सर जार में लहसुन की कलियां, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, जीरा और नमक डालें।
- इन सभी सामग्रियों में थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीस लें।
- अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और एक बार फिर से मिक्सर को चला लें ताकि सभी सामग्रियां अच्छी तरह मिल जाएं।
- तैयार चटनी को एक बाउल में निकाल लें और परोसें।
- इसे आप रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
हर दिन 1 चम्मच लहसुन की चटनी खाना काफी होता है। ज्यादा मात्रा में लहसुन की चटनी खाने से पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही, जिन लोगों को लहसुन से एलर्जी है या खून पतला करने की दवाएं ले रहे हैं, तो इसे खाने से परहेज करें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।