पूरी दुनिया हुई मसाला चाय की दीवानी! जापान-चीन को पछाड़ नंबर-1 बनी भारत की यह देसी ड्रिंक
टेस्ट एटलस की 'दुनिया की 100 बेहतरीन चाय' लिस्ट में भारतीय मसाला चाय ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दार्जिलिंग और असम जैसी अन्य भारतीय चायों के साथ, भ ...और पढ़ें

टेस्ट एटलस की लिस्ट में भारतीय मसाला चाय बनी नंबर-1 (Picture Credit- AI Gnerated)
HighLights
मसाला चाय ने टेस्ट एटलस लिस्ट में पहला स्थान पाया
दार्जिलिंग, असम सहित अन्य भारतीय चायें भी शामिल
मकईबाड़ी और हलमारी चाय बागानों को भी सम्मान मिला
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थकान भरी शाम हो, सुबह की सुस्ती, या दोस्तों के साथ गॉसिप, एक गरम चाय की प्याली हर मौके के लिए बिल्कुल परेफक्ट साबित होती है। दुनियाभर में कई लोग चाय पीना पसंद करते हैं। खासकर भारत में यह सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि इमोशन है।
यहां दिन की शुरुआत से चाय से होती है और शाम ढलती भी चाय की चुस्की के साथ ही है। अब हमारे इसी देसी स्वाद का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। मशहूर ग्लोबल फूड गाइड टेस्ट एटलस ने हाल ही में 'दुनिया की 100 बेहतरीन चाय' की अपनी लेटेस्ट लिस्ट जारी की है। खुशी की बात यह है कि इस लिस्ट में भारतीय चाय शानदार प्रदर्शन किया है।
नंबर-1 बनी भारतीय मसाला चाय
आपको जानकर गर्व होगा कि इस लिस्ट में भारत की कई मशहूर चायों ने अपनी खास जगह बनाई है। सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि हर भारतीय के दिल पर राज करने वाली 'मसाला चाय' ने इस ग्लोबल लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है।
इसके अलावा इस लिस्ट में दुनिया की कुछ और बेहतरीन चाय भी शामिल हैं। लिस्ट मुताबिक दूसरे नंबर पर जापान की भुनी हुई हरी चाय 'होजिचा' है, तो तीसरे नंबर पर श्रीलंका की मजबूत 'सीलोन ब्लैक टी' ने कब्जा जमाया है। वहीं, जापान की ताजगी भरी 'सेन्चा' चौथे और चीन की विंटेज चाय 'पु एरह' पांचवें स्थान पर रही है।
खबरें और भी

(Picture Credit- AI Gnerated)
लिस्ट में शामिल ये चाय भी
मसाला चाय के अलावा भारत की अन्य चाय ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई हैं, जिनके नाम निम्न हैं-
- दार्जिलिंग चाय: यह अपनी खास और भीनी खुशबू के लिए मशहूर है, जो लिस्ट में छठे स्थान पर रही।
- असम चाय: अपने कड़क और दमदार स्वाद के साथ यह चाय 13वें स्थान पर रही।
- सुलेमानी चाय: केरल की यह ताजगी भरी चाय 39वें स्थान पर रही।
- कांगड़ा चाय: हिमाचल प्रदेश की वादियों का स्वाद समेटे इस चाय ने 41वां स्थान हासिल किया।
- नून चाय: कश्मीर की अनोखी नमकीन गुलाबी चाय को लिस्ट में 43वां स्थान मिला है।
चाय बागानों को भी मिला सम्मान
टेस्ट एटलस ने सिर्फ दुनिया की बेहतरीन चाय ही नहीं, बल्कि दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन और ऐतिहासिक चाय बागानों को भी सम्मानित किया है। पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग में स्थित 'मकईबाड़ी टी एस्टेट' (जो 1859 में बना था और दुनिया की सबसे पुरानी चाय फैक्ट्रियों में से एक है) और असम के डिब्रूगढ़ की 'हलमारी चाय' ने अपनी समृद्ध विरासत के साथ दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।