Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप सचमुच पी रहे हैं शुद्ध दूध? 5 आसान तरीकों से तुरंत करें मिलावट की पहचान

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 01:30 PM (IST)

    चंद पैसों के लालच में आज दूध के नाम पर पानी, यूरिया, कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट और यहां तक कि खतरनाक केमिकल्स का कॉकटेल हमारे घरों तक पहुंच रहा है। ...और पढ़ें

    क्या आपका दूध वाकई शुद्ध है? 5 घरेलू टेस्ट से मिनटों में पहचानें (Image Source: AI-Generated)

    क्या आपका दूध वाकई शुद्ध है? 5 घरेलू टेस्ट से मिनटों में पहचानें (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दूध हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और सेहत का एक बेहद अहम हिस्सा है। बच्चों के विकास से लेकर बड़ों की हड्डियों की मजबूती तक, हर कोई दूध पर भरोसा करता है, लेकिन जरा सोचिए, सेहत बनाने के लिए आप जो दूध पी रहे हैं, क्या वह सच में आपको फायदा पहुंचा रहा है या फिर बीमारियों को न्योता दे रहा है?

    आजकल मुनाफे के चक्कर में दूध में पानी से लेकर हानिकारक केमिकल्स (जैसे डिटर्जेंट, यूरिया और स्टार्च) तक की मिलावट की जा रही है। ऐसे में, यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि आपका दूध असली है या नकली। घबराइए मत, आपको किसी लैब में जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने किचन में मौजूद चीजों से ही दूध की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 बेहद आसान तरीके, जिनसे आप तुरंत मिलावट पकड़ सकते हैं।

    how to check milk adulteration

    (Image Source: AI-Generated) 

    पानी की मिलावट को ऐसे पकड़ें

    दूध में पानी की मिलावट सबसे आम है। इसे चेक करने के लिए किसी चिकनी या ढलान वाली सतह (जैसे कोई साफ प्लेट या मार्बल का टुकड़ा) पर दूध की एक से दो बूंदें डालें। अगर दूध की बूंद तुरंत नीचे की तरफ बह जाए और पीछे कोई निशान न छोड़े, तो समझ जाइए कि दूध में पानी मिला हुआ है। वहीं, शुद्ध दूध धीरे-धीरे बहेगा और पीछे एक हल्की सफेद लकीर छोड़ता हुआ जाएगा।

    डिटर्जेंट की पहचान करें

    कई बार दूध को गाढ़ा और झागदार दिखाने के लिए उसमें कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट या शैम्पू मिला दिया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। इसे चेक करने के लिए थोड़े से दूध को एक कांच की पारदर्शी शीशी में डालें और उसे 5 से 10 सेकंड तक जोर से हिलाएं। अगर दूध में बहुत ज्यादा और गाढ़ा झाग बन जाए जो जल्दी खत्म न हो, तो यह डिटर्जेंट की मिलावट का पक्का संकेत है। असली दूध में झाग बहुत कम बनता है और तुरंत बैठ जाता है।

    खबरें और भी

    सिंथेटिक दूध का ऐसे चलेगा पता

    सिंथेटिक दूध यानी रसायनों से तैयार किया गया नकली दूध। इसे पहचानने का सबसे अच्छा तरीका आपके हाथ और नाक हैं। असली दूध में एक प्राकृतिक, हल्की और मीठी महक होती है। जबकि सिंथेटिक दूध को सूंघने पर उसमें से साबुन या केमिकल जैसी गंध आती है। इसके अलावा, दूध की कुछ बूंदों को अपनी दोनों उंगलियों के बीच रगड़ कर देखें। अगर यह साबुन की तरह बहुत ज्यादा चिकना लगे, तो यह नकली है। नकली दूध गर्म करने पर अक्सर पीला पड़ जाता है।

    how to check milk purity at home

    (Image Source: AI-Generated) 

    स्टार्च या मैदे की मिलावट का टेस्ट

    दूध को गाढ़ा करने के लिए कुछ मिलावटखोर उसमें स्टार्च (जैसे मैदा या आलू का पाउडर) मिला देते हैं। इसकी जांच के लिए आपको मेडिकल स्टोर से 'आयोडीन सॉल्यूशन' लाना होगा। एक चम्मच दूध में आयोडीन की 2-3 बूंदें डालें। अगर दूध का रंग बदलकर नीला हो जाए, तो समझ लें कि दूध में स्टार्च की मिलावट है। शुद्ध दूध का रंग आयोडीन डालने पर नहीं बदलता।

    स्वाद और रंग पर दें ध्यान

    कभी-कभी हमारी जीभ ही सबसे अच्छी मशीन होती है। शुद्ध दूध पीने में हल्का मीठा और स्वादिष्ट लगता है। अगर दूध का स्वाद आपको कड़वा, कसैला या अजीब सा लग रहा है, तो उसे पीने से बचें। इसके अलावा, असली दूध को आप चाहे उबालें या फ्रिज में स्टोर करें, वह अपना असली सफेद रंग कभी नहीं बदलता।

    आपकी सेहत से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अगर आपको अपने दूध वाले या पैकेट वाले दूध पर जरा भी शक है, तो आज ही इन तरीकों को आजमाकर देख सकते हैं। मिलावटी दूध पीने से पेट की बीमारियां, फूड पॉइजनिंग और किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता! धोते ही उतरा चने का पीला रंग, आप भी नोट कर लें मिलावट पहचानने के 3 तरीके

    यह भी पढ़ें- कहीं नकली तो नहीं है आपके घर में रखी चायपत्ती? इन आसान तरीकों से करें मिलावट की पहचान