शाही स्वाद, मारवाड़ी अंदाज, स्टेप-बाय-स्टेप सीखें पारंपरिक राजस्थानी गट्टे की सब्जी बनाना
गट्टे की सब्जी राजस्थान के मारवाड़ इलाके का पारंपरिक व्यंजन है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है। ...और पढ़ें

राजस्थानी गट्टे की सब्जी की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज हम राजस्थान के पारंपरिक व्यंजन गट्टे की सब्जी की रेसिपी जानेंगे पर इससे पहले इस व्यंजन की खासियत और इससे जुड़ा इतिहास जान लेते हैं। राजस्थान मौसम के लिहाज से बाकी राज्यों से शुष्क है, ऐसे मौसम में ताजी खेती करना या ताजी सब्जियां उगाना पहले बेहद मुश्किल होता था। तब गट्टे की सब्जी यहां के व्यंजन का हिस्सा बनी, जिसे बनाने के लिए सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती। सबसे खास बात यह पारंपरिक व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। आइए जानते हैं राजस्थानी गट्टे की सब्जी की रेसिपी :
राजस्थानी गट्टे की सब्जी की रेसिपी
राजस्थान की इस ट्रेडिशनल डिश को गट्टे की सब्जी जरूर कहा जाता है, पर इसमें कोई सब्जी नहीं डाली जाती। यहां इसे बनाने के लिए सामग्री और विधि बताई जा रही है:
सामग्री
गट्टे बनाने के लिए सामग्री
1 कप बेसन
2-3 बड़े चम्मच दही
3 चम्मच फेश क्रीम
1/2 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
2 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
चुटकी भर मीठा सोडा
स्वादानुसार नमक
ग्रेवी के लिए सामग्री
2 बड़े चम्मच बेसन
2 कप दही
2 बड़े चम्मच टमाटर का रस
8-10 कड़ी पत्ता
3-4 लौंग
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच जीरा
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
3 बड़े चम्मच तेल
विधि
गट्टे बनाने की विधि
सभी सामग्री को मिलाकर बेसन का आटा गूंथ लें।
अगर गट्टे थोड़े नरम रखने हैं तो उसमें और दही मिलाएं।
अब हथेली को तेल से चिकना कर लें।
इसके बाद बेसन के आटे से पतले गट्टे बना लें।
पैन में 3-4 कप पानी डालें और गट्टों को 5-7 मिनट स्टीम करें।
इन्हें ठंडा कर छोटे आकार में काट लें।
ग्रेवी बनाने की विधि
ग्रेवी बनाने के लिए दही और बेसन को सबसे पहले मिक्स करें।
थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं, ध्यान रहे उसमें गांठ न रह जाए।
इसके बाद नमक-मिर्च समेत सभी मसाले मिलाएं।
अब कढ़ाही में तेल डालकर जीरा, लौंग और कड़ी पत्ता भून लें।
दही और बेसन का मिश्रण डालें।
इसके बाद टमाटर का रस भी डालना है।
सबसे आखिर में गट्टे मिक्स कर दें।
ऊपर से धनिया डालकर गार्निश करें।
आपकी गट्टे की सब्जी तैयार है।