Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झुलसाती गर्मी में शरीर को बर्फ-सी ठंडक पहुंचाएगा 'गुलाब का शरबत', यहां है स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

    Updated: Mon, 11 May 2026 04:02 PM (IST)

    गर्मी की चिलचिलाती धूप में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए ताजे गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर बनाएं गुलाब का स्वादिष्ट शरबत... ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    घर पर गुलाब शरबत बनाने की सबसे आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां की चिलचिलाती धूप और पसीने से हर कोई परेशान हो जाता है। ऐसे में, मन करता है कि बस कुछ ऐसा ठंडा पीने को मिल जाए, जो शरीर की सारी थकान तुरंत मिटा दे। बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स भले ही पल भर की राहत दें, लेकिन सेहत के लिए ये बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती हैं।

    यही वजह है कि आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजे गुलाब की पंखुड़ियों से बने 'गुलाब के शरबत' की बेहद आसान रेसिपी। यह न सिर्फ आपको बर्फ-सी ठंडक देगा, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को स्वादिष्ट भी लगेगा।

    Gulab sharbat recipe in hindi

    (Image Source: AI-Generated) 

    गुलाब का शरबत बनाने के लिए सामग्री

    इस शरबत को बनाने के लिए आपको आपकी रसोई में मौजूद कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी:

    • देसी गुलाब की ताजी पंखुड़ियां: 2 कप (अच्छे से धुली हुई)
    • चीनी: 1.5 कप
    • पानी: 2 कप
    • नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच (यह शरबत को जमने या क्रिस्टलाइज होने से रोकता है)
    • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच (एक बेहतरीन खुशबू के लिए)
    • चुकंदर का रस: 1 से 2 बड़े चम्मच (बिल्कुल बाजार जैसा प्राकृतिक लाल रंग लाने के लिए - यह ऑप्शनल है)

    गुलाब का शरबत बनाने की विधि

    • सबसे पहले देसी गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह धो लें ताकि सारी धूल-मिट्टी निकल जाए। ध्यान रहे कि हाइब्रिड गुलाब की जगह देसी गुलाब का इस्तेमाल करें, क्योंकि उनकी खुशबू बहुत अच्छी होती है।
    • एक बर्तन में 1 कप पानी लें और उसमें धुली हुई गुलाब की पंखुड़ियां डाल दें। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबलने दें। जब पंखुड़ियों का गुलाबी रंग पानी में अच्छी तरह उतर जाए और पंखुड़ियां हल्की सफेद दिखने लगें, तो गैस बंद कर दें।
    • अब इस उबले हुए पानी को एक छलनी की मदद से छान लें और पंखुड़ियों को अलग कर दें। आपका खुशबूदार और प्राकृतिक 'गुलाब जल' बेस तैयार है।
    • एक दूसरे गहरे पैन में 1 कप पानी और डेढ़ कप चीनी डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह पानी में घुल न जाए। इसे हल्का गाढ़ा होने दें। ध्यान रहे कि एक तार की चाशनी नहीं बनानी है, बस हल्का चिपचिपापन आना चाहिए।
    • अब इस गर्म चाशनी में तैयार किया हुआ गुलाब का पानी डाल दें। साथ ही, खुशबू के लिए इलायची पाउडर और सुंदर लाल रंग के लिए चुकंदर का रस मिला दें। इसे 3-4 मिनट तक और पकने दें ताकि सब कुछ आपस में अच्छे से मिल जाए।
    • अब गैस बंद कर दें और शरबत को थोड़ा ठंडा होने दें। जब यह हल्का गर्म रह जाए, तो इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
    • पूरी तरह से ठंडा होने के बाद आपका शुद्ध 'गुलाब का सिरप'तैयार है। इसे एक साफ कांच की बोतल या जार में भरकर फ्रिज में रख लें। यह सिरप महीनों तक खराब नहीं होता!

    जब भी आप बाहर की झुलसाती धूप से घर आएं या आपका मन कुछ ठंडा पीने का करे, तो एक कांच के गिलास में 2-3 बड़े चम्मच यह तैयार गुलाब का सिरप डालें। ऊपर से एकदम ठंडा पानी या चिल्ड दूध और बर्फ के कुछ टुकड़े डालें। इसे चम्मच से अच्छे से मिलाएं और ठंडे-ठंडे शरबत का आनंद लें।

    यह भी पढ़ें- रेगुलर शिकंजी को दें रसीले फलों का ट्विस्ट! 5 मिनट में तैयार करें मैंगो और वॉटर मेलन शिकंजी

    यह भी पढ़ें- भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैसे बदल जाता है 'रायते' का स्वाद? आपकी थाली की रौनक बढ़ा देगी ये लिस्ट

    खबरें और भी