बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे लौकी, जब इस नए तरीके से बनाएंगे टेस्टी और क्रिस्पी चीला, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
हम ज्यादातर कभी बेसन का चीला बनाते हैं तो कभी मूंग दाल या सूजी का चीला। कभी लौकी का चीला ट्राई किया है? ...और पढ़ें

लौकी का चीला रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम ज्यादातर कभी बेसन का चीला बनाते हैं तो कभी मूंग दाल या सूजी का चीला। कभी लौकी का चीला ट्राई किया है? अगर नहीं तो इसका स्वाद एक बार चखना बनता है। यह चीला घर में उन बच्चों और बड़ों का भी फेवरेट बन जाएगा जो लौकी खाना कभी पसंद नहीं करते।
लौकी का चीला रेसिपी
लौकी का चीला बनाना बहुत ही आसान है इसे 20 मिनट में तैयार किया जा सकता है, आइए जानते है इसकी रेसिपी:
सामग्री
2 मीडियम साइज लौकी
1/2 कप बेसन
2 छोटे चम्मच सूजी
2-3 हरी मिर्च
1 छोटे चम्मच लाल मिर्च
1/2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
3-4 बड़े चम्मच तेल
1/2 चम्मच गरम मसाला
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच धनिया
विधि
सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लेना है।
उसके बाद लौकी को घिसकर एक बर्तन में रख लें।
इसी लौकी में बेसन और सूजी डालकर घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे कि घोल ज्यादा पतला न हो और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसे हल्का गाढ़ा रखना है।
ऊपर से लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, जीरा पाउडर, धनिया, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें।
सारे मसाले को चीले के बैटर में अच्छे से मिक्स कर लेना है।
गैर पर तवा रखें और उसपर तेल डालकर चिकना कर लें, जिससे चीला चिपके नहीं।
अब बैटर को तवे पर फैलाकर गोल आकार दें।
इसे तब तक सेंकना है जब तक चीला हल्का भूरा सा न हो जाए।
फिर दूसरी तरफ पलटकर चीले पर तेल लगाएं और अच्छे से सेंक लें।
इसे सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें। आपका गरमा गरम लौकी का चीला तैयार है।
लौकी के पोषक तत्व
मिनरल्स, विटामिन्स और एंटिऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर लौकी सेहत को बहुत से फायदे देती है। वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, लौकी में लैक्सेटिव गुण भी होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हुए कब्ज जैसी दिक्कत से राहत दिला सकते है।
इसमें शामिल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन एजिंग से सुरक्षा करते हुए उसे हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। यह भी बताते चलें कि लौकी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल भी रेगुलेट होता है।