Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोज देखते हैं, मगर नहीं जानते होंगे कारण! आखिर नमक डालते ही सब्जियां क्यों छोड़ देती हैं पानी?

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    दादी-नानी के नुस्खों से लेकर यूट्यूब की कुकिंग रेसिपीज तक, हर जगह एक ही बात सिखाई जाती है कि 'सब्जी को जल्दी गलाना हो या करेले की कड़वाहट निकालनी हो, ...और पढ़ें

    नमक डालने पर सब्जियां पानी क्यों छोड़ती हैं और यह हमारे काम कैसे आता है? (Image Source: AI-Generated)

    नमक डालने पर सब्जियां पानी क्यों छोड़ती हैं और यह हमारे काम कैसे आता है? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किचन में खाना बनाते समय आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी। चाहे प्याज भूनना हो, करेले की कड़वाहट कम करनी हो, या फिर पत्तागोभी का पराठा बनाना हो, जैसे ही हम कटी हुई सब्जियों में नमक डालते हैं, वे तुरंत पानी छोड़ने लगती हैं। हम रोज यह देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

    when to salt vegetables while cooking

    (Image Source: AI-Generated) 

    नमक छिड़कते ही सब्जियां पानी क्यों छोड़ देती हैं?

    इसके पीछे कोई जादू नहीं, बल्कि विज्ञान का एक बहुत ही सीधा और मजेदार नियम काम करता है, जिसे 'ऑस्मोसिस' कहते हैं। चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं। हर सब्जी के अंदर छोटी-छोटी कोशिकाएं होती हैं और इनके अंदर ढेर सारा पानी और प्राकृतिक रस भरा होता है। जी हां, इन सेल्स की बाहरी परत एक छलनी की तरह काम करती है।

    दिलचस्प है 'ऑस्मोसिस' का विज्ञान

    जब हम सब्जी के ऊपर नमक छिड़कते हैं, तो सब्जी के बाहर नमक की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है। प्रकृति का एक नियम है कि वह हर चीज का 'बैलेंस' बनाना चाहती है। इसलिए, बाहर मौजूद तेज नमक को घोलकर हल्का करने के लिए, सब्जी के अंदर मौजूद पानी अपनी जगह छोड़कर बाहर आने लगता है। इसी प्रक्रिया को ऑस्मोसिस कहते हैं, और इसी वजह से हमें लगता है कि सब्जी ने पानी छोड़ दिया है।

    मजेदार बात यह है कि कुकिंग में यह विज्ञान हमारे बहुत काम आता है:

    • फास्ट कुकिंग: जब प्याज या टमाटर में नमक डाला जाता है, तो पानी निकलने की वजह से वे जल्दी गल जाते हैं और आपका खाना फटाफट बन जाता है।
    • कड़वाहट दूर करना: करेले में नमक लगाकर रखने से उसके अंदर का कड़वा पानी बाहर निकल जाता है, जिससे सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है।
    • स्टफिंग को फटने से बचाना: मूली या गोभी के पराठे बनाते समय हम पहले ही नमक डालकर उनका पानी निचोड़ लेते हैं, ताकि बेलते समय पराठे फटें नहीं

    यह भी पढ़ें- एक ही फल, फिर स्वाद इतना अलग क्यों? जानिए अंगूर से ज्यादा मीठी क्यों होती है किशमिश

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रोज-रोज 'आज खाने में क्या बनेगा' वाला झंझट? मील फटीग दूर करने में मदद करेगा ये एडवांस मेन्यू हैक