Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी के मौसम का असली मजा: आम और दही से घर पर बनाएं 'मैंगो श्रीखंड', भूल जाएंगे आइसक्रीम का स्वाद

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 04:30 PM (IST)

    पके हुए आम और गाढ़े दही से बना श्रीखंड का स्वाद बेहद लाजवाब होता है। इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं मैंगो श्रीखंड? (AI Generated Image)

    कैसे बनाएं मैंगो श्रीखंड? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाहर की तपती गर्मी और उमस का सामना करके घर लौटने के बाद अगर कुछ ठंडा और मीठा मिल जाए, तो क्या ही बात है। गर्मी के मौसम में महाराष्ट्र और गुजरात में आम्रखंड यानी मैंगो श्रीखंड खूब पसंद किया जाता है। इसका ठंडा और मीठा स्वाद हर मौके के लिए बेहतरीन है। 

    अगर आप भी इस गर्मी इस स्पेशल डिश का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आइए जानें दही और पके हुए आम से बनने वाली इस स्वादिष्ट डिश को बनाने की आसान रेसिपी। 


    मैंगो श्रीखंड रेसिपी रेसिपी

    दही और पके हुए आम से घर पर ठंडा और मीठा श्रीखंड बना सकते हैं।

    कुल समय : mins
    तैयारी का समय : mins
    पकाने का समय : mins
    कोर्स : Desserts
    कैलोरी : 250
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन :

    मैंगो श्रीखंड रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • ताजा दही- 1 किलोग्राम
    • पके हुए आम का पल्प- 1 से डेढ़ कप
    • पिसी हुई चीनी या बूरा- 1/2 कप
    • हरी इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    • केसर के धागे- 10-12
    • कटे हुए पिस्ता, बादाम, काजू- 2 बड़े चम्मच

    मैंगो श्रीखंड रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    श्रीखंड को गाढ़ा बनाने के लिए दही का पूरा पानी निकालना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले एक बर्तन के ऊपर छलनी रखें और उस पर एक सूती कपड़ा पिछाएं। इस कपड़े पर दही डालें और चारों कोनों को पकड़कर एक पोटली बना लें।

    2

    पोटली को हल्का सा दबाकर पानी निकाल दें। अब इस पोटली को 4 से 5 घंटे के लिए किसी ऊंची जगह पर लटका दें या छलनी में ही रखकर ऊपर से कोई भारी वजन रख दें ताकि दही का सारा पानी धीरे-धीरे निकल जाए। इसके बाद पनीर जैसा गाढ़ा दही मिलेगा।

    3

    अब पके हुए और मीठे आमों को छीलकर उनके छोटे टुकड़े कर लें और मिक्सर जार में आम के टुकड़ों को बिना पानी या दूध डाले एकदम स्मूथ पीस लें, ताकि इसमें कोई गांठ या रेशा न रहे।

    4

    इसके बाद एक छोटे चम्मच गुनगुने दूध में केसर के धागों को भिगोकर रख दें, ताकि केसर अपना शानदार रंग और खुशबू छोड़ दे।

    5

    अब एक बड़े कटोरे में तैयार गाढ़ा दही निकालें। इसमें पिसी हुई चीनी डालकर एक व्हिस्कर या चम्मच की मदद से 2-3 मिनट तक तब तक फेंटें जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए और दही एकदम क्रीमी न दिखने लगे।

    6

    इसके बाद इसमें तैयार आम का पल्प, केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालें और सभी सामग्रियों को हल्के हाथों से तब तक मिलाएं जब तक कि आम और दही एकसार न हो जाएं।

    7

    आपका शानदार मैंगो श्रीखंड बनकर तैयार है। इस 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें। इसके बाद इसे एक सुंदर कांच के कटोरे या मिट्टी के कुल्हड़ में निकालें। ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर के धागों से सजाकर सर्व करें।