Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    93 मिलियन बिरयानी और करोड़ों का केक! यहां देखें 2025 में भारतीयों ने ऑनलाइन सबसे ज्यादा क्या मंगवाया

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 05:19 PM (IST)

    नए साल के स्वागत से पहले, एक फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने 2025 की रिपोर्ट जारी की है। इस साल 93 मिलियन बिरयानी ऑर्डर की गई, जिसमें चिकन बिरयानी टॉप पर रह ...और पढ़ें

    Hero Image

    2025 में भारतीयों ने ऑनलाइन क्या मंगवाया (Picture Credit- AI Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बस कुछ ही दिन बाद हम सब नए साल का स्वागत करेंगे। पुराना साल बस बीतने वाला है और इस साल के खत्म होने से पहले लोग एक बार पीछे मुड़कर बीते दिनों को याद कर रहे हैं। इस साल कई ऐसी चीजें हुई, जो लोगों को हमेशा याद रहेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर बार साल खत्म होने पर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक फूड डिलीवरिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें यह पता चला कि साल 2025 में लोगों ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए किस डिश को सबसे ज्यादा पसंद किया। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-सा खाना रहा लोगों का सबसे ज्यादा फेवरेट- 

    इस साल भी बिरयानी ने मारी बाजी

    सामने आई इस रिपोर्ट में पता चला कि साल 2025 में कुल 93 मिलियन बिरयानी ऑर्डर की गई। ऑर्डर की गई यह बिरयानी प्रति मिनट 194 बिरयानी थालियों (प्रति सेकंड 3.25) के बराबर है। 

    वहीं, सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए खाने में चिकन बिरयानी ने टॉप किया, जिसे 57.7 मिलियन ऑर्डर किया गया और वो भी सबसे ज्यादा रिपीट रेट पर। इसके बाद सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए व्यंजनों बर्गर 44.2 मिलियन ऑर्डर, पिज्जा 40.1 मिलियन और वेज डोसा 26.2 मिलियन था।

    किस समय क्या हुआ ऑर्डर?

    शाम के नाश्ते के समय (3-7 बजे): शाम की हल्की भूख के लिए बर्गर की लोकप्रियता सबसे ज्यादा रही। साथ ही चाय-समोसे का चलन भी बरकरार रहा। नाश्ते के समय बर्गर सबसे पसंदीदा रहे, जिनमें चिकन बर्गर (6.3 मिलियन) और वेज बर्गर (4.2 मिलियन) सबसे आगे थे। 

    वहीं, चिकन रोल (4.1 मिलियन), वेज पिज्जा (3.6 मिलियन) और चिकन नगेट्स (2.9 मिलियन) का भी अच्छा खासा चलन रहा। चाय-समोसे का चलन भी बरकरार रहा, इस दौरान 3.42 मिलियन समोसे और 2.9 मिलियन अदरक चाय का ऑर्डर दिया गया।

    कौन-सा केक बना नंबर-1?

    इस सर्वे में व्हाइट चॉकलेट केक सबसे पसंदीदा केक बना। अभी तक व्हाइट चॉकलेट केक 69 लाख ऑर्डर के साथ नंबर वन पर रहा, जिसके बाद चॉकलेट केक (54 लाख) और गुलाब जामुन (45 लाख) दूसरे और तीसरे स्थान रहे। 

    बात करें भारतीय मिठाइयों की, तो काजू बर्फी (20 लाख) और बेसन लड्डू (19 लाख) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। साल के सबसे लोकप्रिय आइसक्रीम फ्लेवर डार्क चॉकलेट (33 लाख) और चॉकलेट संडे (26 लाख) बना।

    नाश्ते में इडली ने मारी बाजी 

    • नाश्ता: इडली 11 मिलियन ऑर्डर के साथ सबसे आगे रही, जिसके बाद वेज डोसा (9.6 मिलियन) का नंबर आया और फिर वेज और मेदू वड़ा भी नाश्ते के लिए लोगों की पसंद थे। 
    • इसके बाद वेज पूरी (1.26 मिलियन) और आलू पराठा (1.25 मिलियन) भी खाने के शौकीनों ने काफी ज्यादा ऑर्डर किए। 
    • मिड नाइट क्रेविंग के लिए फूड्स (12-2 बजे): चिकन बर्गर (2.3 मिलियन) सबसे ज्यादा पसंद किया गया, इसके बाद चिकन बिरयानी, वेज बर्गर और वेज पिज्जा टॉप लिस्ट में शामिल रहे। वहीं, चॉकलेट वफल, चॉकलेट केक और व्हाइट चॉकलेट केक को भी मिड नाइट स्वीट क्रेविंग्स के लिए लोगों ने ऑर्डर किए। 

    मैक्सिकन फूड भी आया लोगों को पसंद 

    इस साल लोगों ने विदेशी व्यंजनों का स्वाद भी काफी पसंद किया। बात करें सबसे लोकप्रिय विदेशू व्यंजन की, तो मैक्सिकन (16 मिलियन ऑर्डर), तिब्बती (12 मिलियन से ज्यादा) और कोरियाई (4.7 मिलियन) फूड इंडियन्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए। इसके अलावा रीजनल फूड में पहाड़ी व्यंजनों, मालाबारी, राजस्थानी, मालवानी और अन्य क्षेत्रीय व्यंजनों की मांग भी तेजी से बढ़ी।

    यह भी पढ़ें- समोसा-बिरयानी सब रह गए पीछे! 2025 में भारतीयों ने गूगल पर जमकर सर्च की ये सफेद डिश, देखें पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- इस साल 2025 में लोगों ने Google पर सबसे ज्यादा क्या Search किया?