मानसून में रखना चाहिए खान-पान का खास ख्याल, जानें इस मौसम के लिए 4 सबसे अच्छे और खराब फूड्स
बारिश का मौसम सुहाना तो बहुत होता है लेकिन इस मौसम में इन्फेक्शन का रिस्क काफी बढ़ जाता है खासकर पाचन से जुड़ी। इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कुछ फूड्स (Monsoon Diet Tips) को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए लेकिन कुछ फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानें मानसून के लिए हेल्दी और नुकसानदेह फूड्स।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, बारिश की बूंदें और ताजगी लेकर आता है, लेकिन यह मौसम सेहत के लिए कई चुनौतियां (Monsoon Health Problems) भी पैदा करता है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं, जिसके कारण बीमारियों का रिस्क ज्यादा बढ़ जाता है।
इसलिए मानसून में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सही डाइट लेना बेहद जरूरी है, ताकि पाचन को नुकसान न पहुंचे और इम्युनिटी भी मजबूत रहे। आइए जानते हैं मानसून में खाने के लिए 5 सबसे अच्छे और 5 सबसे नुकसानदेह फूड्स (Monsoon Best and Worst Foods) के बारे में।
मानसून में खाने के लिए 5 बेस्ट फूड्स
- हर्बल टी या अदरक वाली चाय- मानसून में गर्म ड्रिंक्स पीना बहुत फायदेमंद होता है। अदरक वाली चाय या हर्बल टी पीने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और सर्दी-खांसी से बचाव होता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
- सूप (वेजिटेबल या चिकन सूप)- गर्म सूप न सिर्फ शरीर को गर्माहट देता है, बल्कि इम्युनिटी भी बढ़ाता है। हल्के मसालों के साथ बना सूप पचने में आसान होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टमाटर, मशरूम या लहसुन वाला सूप खासतौर से फायदेमंद है।
- दही या प्रोबायोटिक फूड्स- दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। मानसून में दही खाने से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि रात के समय दही न खाएं।
- मौसमी फल- मानसून में ताजे फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए। सेब, नाशपाती और अनार जैसे फल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं। बाजार में कटे हुए फल खाने से बचें।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें ये दो चीजें, मजबूत होगी Immunity; वजन भी तेजी से होगा कम
मानसून में न खाएं ये 5 नुकसानदेह फूड्स
- स्ट्रीट फूड या तला हुआ खाना- बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड जैसे पकौड़े, समोसे, चाट आदि खाने से बचना चाहिए। इनमें मौजूद तेल और मसाले पाचन तंत्र को खराब कर सकते हैं और फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।
- कच्ची सब्जियां या सलाद- मानसून में कच्ची सब्जियां और सलाद खाने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर सलाद खाना ही है, तो इसे अच्छी तरह धोकर और हल्का स्टीम देकर ही खाएं।
- सीफूड्स- बारिश के मौसम में सी फूड्स, जैसे- मछली, प्रॉन्स आदि खाने से बचें, क्योंकि इस दौरान पानी में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
- ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना- ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना पेट में गैस और एसिडिटी पैदा कर सकता है। इसलिए कम मिर्च वाला सादा खाना खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है मुन्नार, इन 5 जगहों और एक्टिविटीज से बनाएं अपनी ट्रिप शानदार
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।