भरपेट खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 7 चीजें, वरना हो सकती है मुसीबत
ऑफिस में खाना खाने के बाद लोग नींद भगाने के लिए स्मोकिंग जोन की तरफ भागते हैं या फिर कई लोग यह सोचकर चाय पीने चले जाते हैं कि इससे खाना जल्दी पचेगा। खाने के बाद इसी तरह की छोटी-छोटी गलतियां बड़ा नुकसान दे सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये आदतें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खाना खाने के तुरंत बाद हमें नींद और आलस घेर लेता है। ऑफिस में तो लोग खाने के बाद नींद पूरी नहीं कर पाते, लेकिन वीकेंड पर इस कसर को पूरी करते हैं। क्या आपको पता है भरपेट खाने के बाद कुछ चीजें करने से बचना चाहिए।
सोना
अगर खाने के तुरंत बाद ही आप सोने चले जाते हैं, तो जागने के बाद भी आपको पेट भरा-भरा सा महसूस होगा। इस तरह सोने से खाना पचता नहीं और आपको बेचैनी-सी महसूस होती रहती है।
स्मोक करना
ऐसा कहा जाता है कि अगर खाने के तुरंत बाद ही धूम्रपान किया जाए तो वह 10 सिगरेट पीने के बराबर होता है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई ठोस रिसर्च सामने नहीं आई, लेकिन पहले से नुकसानदेह माना जाने वाला सिगरेट खाना खाने के तुरंत बाद पीना और खतरनाक हो जाता है।
यह भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए सोने से इतने घंटे पहले कर लेना चाहिए डिनर, वरना सेहत को झेलने पड़ेंगे कई नुकसान
नहाना
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से पाचन में देरी होती है। नहाने के दौरान पेट के आस-पास हो रहा ब्लड फ्लो खाना पचाने की बजाय शरीर के बाकी हिस्सों में चला जाता है।
फल खाना
खाने की अलग-अलग चीजों के पचने का समय और स्पीड अलग होती है। इसलिए सुबह सबसे पहले फल खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह जल्दी पचता है। फलों को हमेशा खाना खाने के एक या दो घंटे पहले या उसके बाद खाना चाहिए। अगर आप भोजन करने के तुरंत बाद ही फल खा लेते हैं तो वो सही तरीके से नहीं पचता।
चाय
इसकी पत्तियां एसिडिक होती हैं और पाचन की प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। अगर आपने खाने में प्रोटीन लिया है और उसके तुरंत बाद चाय पीते हैं तो यह प्रोटीन कंटेंट को और भी ज्यादा हार्ड बना देती है, जिससे खाना पचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर सही तरीके से आयरन भी नहीं ले पाता। भोजन के एक घंटे पहले और एक घंटे बाद चाय पीने से बचें।
ब्रशिंग
ब्रश करना अच्छी आदत है, लेकिन खाने के तुरंत बाद नहीं। भोजन करने के बाद 30 मिनट इंतजार करें, फिर ब्रश करें। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन का कहना है कि रात को सोने से पहले ब्रश करना आपके ओरल हेल्थ के लिए ज्यादा बेहतर होता है।
वॉक करना
खाना खाते ही वॉक करने निकल जाना भी हेल्दी नहीं माना जाता। खाने के आधे घंटे बाद ही वॉक के लिए जाएं और घंटों वॉक न करें। आपको बस 15-20 मिनट अपने घर के आस-पास टहलना है, कोई हैवी एक्सरसाइज भी नहीं करनी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।