पीरियड से पहले डार्क ब्राउन स्पॉटिंग क्यों होती है? जानें क्या यह नॉर्मल है या चिंता की बात
पीरियड्स से पहले या दौरान गहरे भूरे रंग की स्पॉटिंग अक्सर सामान्य होती है, जो पुराने खून के कारण होती है। हालांकि, यदि इसके साथ दुर्गंध, दर्द या अनियम ...और पढ़ें

पीरियड्स से पहले डार्क ब्राउन स्पॉटिंग के कारण और कब है चिंता की बात (Picture Credit- AI Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि आपके पीरियड्स की डेट करीब हो और आपको अचानक स्पॉटिंग का एहसास हो। वॉशरूम में चेक करने पर आपको पैंटी पर लाल खून की बजाय गहरे भूरे यानी डार्क ब्राउन या लगभग काले रंग के धब्बे नजर आएं?
अक्सर खून का ऐसा रंग देखकर मन में तरह-तरह के डरावने ख्याल आने लगते हैं। "कहीं मुझे कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हो गई?", "क्या अंदर कोई इन्फेक्शन है?" या "क्या मेरे पीरियड्स नॉर्मल नहीं हैं?" लगभग हर महिला ने कभी न कभी खुद से ये सारे सवाल जरूर किए होंगे। ऐसे में एलेंटिस हेल्थकेयर, नई दिल्ली में ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजी विभाग के चेयरमैन और एचओडी डॉ. मन्नान गुप्ता से जानते हैं इन सवालों के जवाब-
क्या है डार्क ब्राउन ब्लड का सच?
अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो डार्क ब्राउन ब्लड को हानिकारक या टेंशन की वजह मानते हैं, तो रिलैक्स कीजिए। सच तो यह है कि पीरियड्स के पहले या आखिरी दिन भूरे रंग का डिस्चार्ज होना पूरी तरह से सुरक्षित और नॉर्मल है।
मेडिकल साइंस की भाषा में अगर इसे समझें, तो यह असल में आपका पुराना खून होता है। जब खून को यूटेरस से निकलकर शरीर से बाहर आने में थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है, तो वह हवा यानी ऑक्सीजन के संपर्क में आ जाता है और इसका रंग बदल जाता है। पीरियड्स की शुरुआत और अंत में ब्लड फ्लो काफी धीमा होता है, इसलिए ऐसा रंग दिखना लाजमी है।
हमारी लाइफस्टाइल का भी होता है असर
सिर्फ खून के पुराना होने से ही नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का असर भी हमारी मेंस्ट्रुअल साइकिल पर पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत ज्यादा तनाव (Stress), शरीर में तेजी से बदलते हार्मोन, कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का इस्तेमाल या PCOS/PCOD जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां भी पीरियड्स के फ्लो और रंग को बदल सकती हैं।
डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?
वैसे तो यह शरीर की नेचुरल सफाई का हिस्सा है और इससे डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन, अपनी बॉडी के कुछ खास संकेतों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आपको भूरे रंग के खून के साथ नीचे बताई गई कोई भी परेशानी हो, तो बिना देर किए अपने डॉक्टर से मिलें:
- अजीब बदबू: अगर डिस्चार्ज से बहुत तेज या अजीब-सी दुर्गंध आ रही है, तो यह किसी वेजाइनल इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है।
- दर्द और जलन: प्राइवेट पार्ट में तेज खुजली, जलन महसूस होना या पेट के निचले हिस्से में बहुत ज्यादा दर्द रहना।
- अचानक बदलाव: अगर आपके पीरियड्स का रूटीन अचानक बदल गया है, बहुत अनियमित हो गया है या फिर महीने के बीच में (दो पीरियड्स के बीच) बार-बार धब्बे दिख रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।