Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक नजरिए से भी खास है Ganesh Ji की प्रिय दूर्वा; हैरान कर देंगे इसके 5 फायदे

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:16 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि भगवान गणेश को मोदक और लड्डू के अलावा एक और चीज सबसे ज्यादा प्रिय है? यह कोई फूल या फल नहीं बल्कि एक खास तरह की घास है- दूर्वा! 27 अगस्त 2025 को मनाई जा रही इस Ganesh Chaturthi पर हम जानेंगे कि आखिर क्यों गणपति की पूजा में दूर्वा को इतना महत्व दिया जाता है और यह सेहत के लिहाज से कैसे फायदेमंद है।

    Hero Image
    Ganesh Chaturthi 2025: सेहत के लिए भी कमाल की है भगवान गणेश की प्रिय दूर्वा! (Image Source: AI-Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल Ganesh Chaturthi 27 अगस्त, 2025 को मनाई जा रही है। बता दें, भगवान गणेश को मोदक और लड्डू के साथ-साथ दूर्वा भी बेहद प्रिय है। यही कारण है कि उनकी पूजा में इस घास को जरूर चढ़ाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बप्पा को दूर्वा क्यों चढ़ाई जाती है और इसके पीछे क्या कहानी है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथ ही, क्या आप जानते हैं कि यह साधारण-सी दिखने वाली घास सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है (Durva Grass Benefits)? आइए जानें इसके पीछे की रोचक कहानी और सेहत से जुड़े 5 बेमिसाल फायदों के बारे में।

    गणेश जी को क्यों पसंद है दूर्वा?

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन काल में अनलासुर नामक एक राक्षस था, जो धरती और स्वर्ग दोनों जगहों पर आतंक मचा रहा था। वह ऋषि-मुनियों और आम लोगों को निगल जाता था, जिससे चारों तरफ हाहाकार मच गया। जब सभी देवता अनलासुर से परेशान हो गए, तो उन्होंने भगवान गणेश से मदद मांगी।

    भगवान गणेश ने अनलासुर को निगल लिया। राक्षस को निगलने के बाद, गणेश जी के पेट में बहुत जलन होने लगी। जब बहुत कोशिशों के बाद भी जलन शांत नहीं हुई, तो कश्यप ऋषि ने उन्हें दूर्वा घास की 21 गांठें खाने को दीं। जैसे ही गणेश जी ने दूर्वा खाई, उनके पेट की जलन शांत हो गई। तब से ही गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय हो गई और उनकी पूजा में दूर्वा घास चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई।

    दूर्वा के सेहत से जुड़े 5 फायदे

    दूर्वा में कई औषधीय गुण भी होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आयुर्वेद में इसे अमृत के समान माना गया है। आइए जानते हैं इसके कुछ खास फायदे:

    • पाचन में करे सुधार: अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो दूर्वा का रस बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह पेट की जलन, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
    • इम्युनिटी बढ़ाए: दूर्वा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
    • स्किन के लिए फायदेमंद: दूर्वा का लेप लगाने से खुजली, रैशेज और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होती हैं। यह त्वचा को ठंडक और पोषण देता है।
    • ब्लड शुगर को कंट्रोल करे: दूर्वा का रस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा घरेलू उपचार है।
    • शरीर को ठंडक पहुंचाए: जैसा कि पौराणिक कथा में बताया गया है, दूर्वा शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करती है। यह गर्मियों में होने वाली समस्याओं जैसे नकसीर और पेट की जलन को शांत करती है।

    इस गणेश चतुर्थी, जब आप बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं, तो इसके पीछे की कहानी और सेहत से जुड़े फायदों को याद रखें। यह सिर्फ एक पूजा सामग्री नहीं, बल्कि प्रकृति का एक अनमोल उपहार भी है।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: देश के 5 मशहूर गणपति पंडाल, जहां भक्ति और आस्था की दिखती है अनोखी झलक

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: पहली बार करने जा रहे हैं लालबागचा राजा के दर्शन? यहां पढ़ें पूरी ट्रैवल गाइड

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।