Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात में खाने के बाद Brisk Walking करने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, वेट लॉस करने के साथ ही ब्लड शुगर भी होता कंट्रोल

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 01:35 PM (IST)

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई सारे लोग अलग-अलग चीजें करते हैं। हेल्दी डाइट से लेकर फिजिकल एक्सरसाइज तक लोग सेहतमंद रहने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। वॉकिंग इन्हीं तरीकों में से एक है जिसके ढेर सारे फायदे होते हैं। खासकर रात को खाने के बाद Brisk Walking करने से कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे।

    Hero Image
    खाने के बाद ब्रिस्क वॉकिंग करना है फायदेमंद (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान के अलावा फिजिकल एक्सरसाइज (Physical Exercise) भी बेहद जरूरी होती है। नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। खासकर रात को खाना खाने के बाद वॉक करना कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। वॉक करने के ढेर सारे फायदे होते हैं और इसके बारे में लगभग हर कोई जानता है, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं brisk walking यानी तेज चलने की, जो आम वॉक की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं रोजाना खाने के बाद ब्रिस्क वॉक करने के फायदे-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-  वेट लॉस से लेकर डाइजेशन तक, Sprouts खाने से होते हैं कई फायदे, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल

    वेट लॉस में फायदेमंद

    अगर आप वेट लॉस की कोशिशों में लगे हुए हैं, तो ब्रिस्क वॉकिंग आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। खाना खाने के बाद वॉक करने से हेल्दी वजन बनाए रखने और बढ़ा हुई वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे भूख भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है।

    ब्लड शुगर नियंत्रित करे

    विशेषज्ञों की मानें तो खाने के बाद वॉक जैसी हल्की एक्टिविटी करने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और इसमें ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होती, जो आपके लिवर और मांसपेशियों पर असर डालता है। इस तरह ब्रिस्क वॉकिंग डायबिटीज में फायदेमंद साबित होती है।

    पाचन बेहतर बनाए

    हर बार खाना के बाद 10 मिनट तक तेज चलने यानी ब्रिस्क वॉक करने से पाचन में सुधार होता है, क्योंकि यह पेट और आंतों को उत्तेजित करता है और खाना भोजन प्रणाली के माध्यम से ज्यादा तेजी से आगे बढ़ता है।

    हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है

    तेज चलने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। साथ ही इसकी वजह से सीने में जलन, दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

    स्लीप क्वालिटी में सुधार करे

    तेज चलना, खासतौर पर रात के खाने के बाद, सर्कैडियन रिथम को रेगुलेट करने में मदद करता है और शरीर के नेचुरली नींद-जागने के चक्र यानी स्लीप साइकिल में सुधार करता है, जिससे सोना आसान हो जाता है।

    यह भी पढ़ें-  कई समस्याओं का रामबाण इलाज है Amla, गर्मियों में इसे खाने से मिलेंगे ये 5 शानदार फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    comedy show banner