Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips: कई समस्याओं की वजह बन सकता है आम का अधिक सेवन, इन टिप्स से करें अपना बचाव

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 01:30 PM (IST)

    Health Tips गर्मियों में कई लोग आम खाने पसंद करते हैं। स्वादिष्ट और मीठे आम सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन हमारे लिए हानिकारक भी हो सकता है। आप इन टिप्स की मदद से खुद को इसके हानिकारक प्रभाव से बचा सकते हैं।

    Hero Image
    आम से होने वाले प्रभावों से ऐसा करें खुद का बचाव

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: गर्मियों के मौसम अक्सर लोग मौसमी फलों और सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इन मौसम में मिलने वाले फलों के सेवन से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। आम इन्हीं फलों में से एक है, जिसे इस सीजन में कई लोग खाना बेहद पसंद करते हैं। फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। यही वजह है कि गर्मियों में लोग जमकर आम खाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम की इस लोकप्रियता की वजह से अगर गर्मी को आम का सीजन कहा जाए, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। भारत में आम की कई सारी किस्मे जैसे तोतापरी, अल्फांसो, सिधुरा, लंगड़ा आदि पाई जाती हैं। आमों का न सिर्फ स्वाद अच्छा होता है, बल्कि यह फाइबर, विटामिन, खनिज और मैंगिफेरिन और ग्लूकोसाइल ज़ैंथोन जैसे एंटीऑक्सिडेंट के भी भरपूर होता है।

    आम से हो सकती हैं ये समस्याएं

    इस मौसमी फल के लिए लोगों का प्यार अक्सर उन्हें इसके अधिक सेवन के लिए प्रोत्साहित करता है। लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आम का ज्यादा सेवन आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम की कुछ किस्मों के सेवन से गले में दर्द या एलर्जी (पेट दर्द, छींक और नाक बहना) हो सकती है। कुछ मामलों में, अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

    डायबिटीज में हानिकारक आम

    इसके अलावा आम खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल की भी बढ़ोतरी होती है, इसलिए जिन लोगों को मधुमेह है, उन्हें आम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। आम ग्लूकोज की तुलना में फ्रुक्टोज जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन असंतुलन पैदा कर सकता है और इससे ट्राइग्लिसराइड्स के उच्च स्तर, शुगर के स्तर, सूजन, पेट में दर्द, अपच और दस्त जैसे अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

    इन टिप्स से करें खुद का बचाव

    आम कैलोरी से भरपूर होने के कारण कुछ लोगों के लिए वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आम का सेवन कम मात्रा में करें। साथ ही अधिक मात्रा में आम खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अपच हो सकती है। आम खाने से कई लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए निम्न टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-

    • आम को खाने से कम से कम 2 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से इसमें इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक का असर कम हो जाता है।
    • रात के समय खाने में आम खाने से परहेज करें।
    • यदि आपको आम खाने के बाद अक्सर बीमार महसूस होता है, जो डॉक्टर से संपर्क करें।
    • एक बार में आधे से ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए।
    • भोजन के बीच आम को नाश्ते के रूप में खाने की सलाह दी जाती है
    • आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें क्योंकि इससे सूजन, एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik