इन हाई प्रोटीन सब्जियों में पाया जाता है अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन, वीगन लोगों के लिए हैं बेस्ट
प्रोटीन शरीर के विकास मांसपेशियों की मजबूती और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। आमतौर पर अंडे को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। हालांकि वेजिटेरियन्स के लिए अंडा खाना पॉसिबल नहीं होता है। इसलिए आप कुछ ऐसे फल-सब्जी और नट्स-सीड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं तो प्रोटीन की कमी दूर कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों की मजबूती, एनर्जेटिक महसूस कराने और शरीर के विभिन्न कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
आमतौर पर अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, क्योंकि इसमें प्रति 100 ग्राम 13 ग्राम प्रोटीन होता है। लेकिन कुछ सब्जियां और पौधों से प्राप्त फूड्स ऐसे भी हैं जिनमें अंडे से अधिक प्रोटीन पाया जाता है। वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए तो ये बेहतरीन ऑप्शन हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ऐसी हाई-प्रोटीन सब्जियों के बारे में
ब्रॉकली
ब्रॉकली सिर्फ एक सुपरफूड ही नहीं, बल्कि प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। इसमें प्रति 100 ग्राम 2-3 ग्राम प्रोटीन होता है। यह फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है, जो इम्युनिटी को मजबूत बनाने में सहायक होती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी दूध या उससे बने प्रोडक्ट बीमार कर देते हैं? तो हो सकते हैं Lactose Intolerance का शिकार
चना
चना प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इसमें प्रति 100 ग्राम 20-22 ग्राम प्रोटीन होता है। यह डाइजेशन सुधारने और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे वजन संतुलित रहता है।
सोयाबीन
सोयाबीन तो वेजिटेरियन लोगों के लिए सबसे अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है। इसमें प्रति 100 ग्राम 36-40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो अंडे से लगभग तीन गुना अधिक है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
मूंगफली
मूंगफली एक फलीदार पौधा है, जिसमें प्रति 100 ग्राम 25-26 ग्राम प्रोटीन होता है। यह हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो हार्ट हेल्थ और मस्तिष्क के लिए लाभदायक होते हैं।
मशरूम
मशरूम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनमें लगभग प्रति 100 ग्राम 2- 3.2 ग्राम प्रोटीन होता है।इसके अलावा मशरूम विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
हरी मटर
हरी मटर एक बेहतरीन वेजिटेरियन प्रोटीन स्रोत है। इसमें प्रति 100 ग्राम में 5- 6 ग्राम प्रोटीन होता है। यह फाइबर और आयरन से भरपूर होती है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
राजमा
राजमा में प्रति 100 ग्राम 24 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे वेजिटेरियन के लिए एक शानदार ऑप्शन बनाता है। यह आयरन से भरपूर होता है और डाइजेशन को सुधारता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन का अच्छा स्रोत चाहते हैं, तो इन सब्जियों और फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।