Trending

    आलू हरा हो, तो हल्का-सा हिस्सा काट खा सकते हैं या पूरा फेंक देना बेहतर? पढ़ें डॉक्टर का जवाब

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 12:00 PM (IST)

    आलू का हरा हिस्सा क्लोरोफिल के कारण होता है, जिससे सोलानाइन नामक खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन बनता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आलू में दिख रहा है हरापन तो न करें नजरअंदाज (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि कभी-कभी आलू का कोई हिस्सा हरा होता है? हम अक्सर इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, आलू जमीन के नीचे उगते हैं, लेकिन जब इनका कोई हिस्सा मिट्टी से बाहर आ जाता है और उस पर सूरज की किरणें पड़ती हैं, तो उसमें 'क्लोरोफिल' पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से वह हिस्सा हरा हो जाता है। आइए, डॉ. बृजपाल त्यागी की इंस्टाग्राम रील के जरिए डिटेल में समझते हैं इस बारे में।

    Green aloo good or bad for health

    (Image Source: AI-Generated) 

    आलू का हरा हिस्सा खाना क्यों है नुकसानदेह?

    डॉक्टर की मानें, तो यह हरा रंग सिर्फ एक बदलाव नहीं है, बल्कि एक बड़ी बीमारी की जड़ है। इस क्लोरोफिल के प्रभाव से आलू में 'सोलानाइन' नाम का एक खतरनाक न्यूरोटॉक्सिन बन जाता है। यह न्यूरोटॉक्सिन हमारे शरीर को भारी नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से हमारी नसें डैमेज हो सकती हैं और यह हमारे दिल तथा लिवर के लिए भी बहुत हानिकारक होता है।

    क्या हरे आलू को काटकर खाना सुरक्षित है?

    जब हम बाजार से आलू घर लाते हैं, तो हमें बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। हमें इन हरे आलुओं को सामान्य आलुओं से अलग कर देना चाहिए। अगर आप किसी हरे आलू को काटते हैं, तो आपको उसके छिलके के नीचे चारों तरफ एक हरी परत दिखाई देगी। हमें इस हरे हिस्से का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और खाने के लिए हमेशा आलू के साफ और सामान्य हिस्से का ही यूज करना चाहिए।

    फास्ट फूड में है जहरीला 'सोलानाइन'

    सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात फास्ट फूड को लेकर है। जब हम या हमारे बच्चे बाहर का फास्ट फूड खाते हैं, तो हमें यह बिल्कुल पता नहीं होता कि उसे बनाने में किस तरह के आलुओं का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में, पूरी संभावना है कि फास्ट फूड के जरिए भी यह खतरनाक 'सोलानाइन' न्यूरोटॉक्सिन हमारे शरीर में प्रवेश कर जाए।

    इसलिए, अगली बार जब भी आप बाजार से आलू खरीदने जाएं, तो इन खास बातों का ध्यान रखें। पहली सलाह यह है कि हमेशा छोटे आकार के आलू खरीदें और दूसरी सबसे जरूरी बात- कभी भी हरे रंग वाले आलू न खरीदें। आपकी यही छोटी-सी सावधानी आपके और आपके परिवार के शरीर को सुरक्षित रख सकती है।

    यह भी पढ़ें- घर में कोई सब्जी न हो तो टेंशन छोड़ें: मिनटों में उबले आलू से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट साइड डिश

    यह भी पढ़ें- शेफ की चेतावनी: रसोई से आज ही निकाल दें ये 5 Cooking Oils, सेहत के लिए हैं सबसे खतरनाक