क्या गर्मियों में गुड़ खाने से शरीर में बढ़ती है हीट? डॉक्टर ने दूर किया कन्फ्यूजन
गर्मियों में गुड़ खाना चाहिए या नहीं, इस पर डॉ. श्रेय श्रीवास्तव ने जानकारी दी है। ...और पढ़ें

गर्मियों में गुड़ खाना सही है या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुड़ मिठास का एक ऐसा नेचुरल सोर्स है, जिसे हमेशा से हमारी सेहत के लिए वरदान माना जाता है, लेकिन जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, अक्सर यह सवाल मन में उठता है कि क्या इस मौसम में भी गुड़ खाना सही है क्या? आइए, इस बारे में शारदा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से जानते हैं।

(Image Source: Freepik)
गुड़ के बेमिसाल फायदे
गुड़ केवल मीठा ही नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है। सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं:
- पोषक तत्वों से भरपूर: गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और शरीर के लिए जरूरी कई अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं।
- एनर्जी और बेहतरीन पाचन: यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है और हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाता है।
- बॉडी डिटॉक्स: गुड़ खून को साफ करने और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में बहुत मददगार साबित होता है।
गर्मियों में क्यों बरतनी चाहिए सावधानी?
वैसे तो, गुड़ सेहत के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन गर्मियों के मौसम में इसे जरूरत से ज्यादा खाना परेशानी का कारण बन सकता है:
- शरीर में बढ़ती है गर्मी: ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से शरीर के अंदर गर्मी का अहसास बढ़ सकता है।
- इन लोगों को बचना चाहिए: जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की शिकायत रहती है, नाक से खून आता है, या जिन्हें स्वाभाविक रूप से बहुत ज्यादा गर्मी लगती है, उन्हें गर्मियों में रोज ज्यादा गुड़ खाने से बचना चाहिए।

(Image Source: Freepik)
गर्मी में गुड़ खाने का सही तरीका
अगर आपको गुड़ खाना पसंद है और आप गर्मियों में भी इसके फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं:
- कितना खाएं: पूरे दिन में केवल थोड़ी सी मात्रा यानी 5 से 10 ग्राम तक ही गुड़ का सेवन करें।
- कब खाएं: गर्मियों में गुड़ खाने का सबसे सही समय सुबह या दोपहर का माना जाता है।
- किसके साथ खाएं: गुड़ की गर्माहट को संतुलित करने के लिए इसे हमेशा ठंडी तासीर वाली चीजों जैसे-पानी, छाछ या सौंफ के साथ लेना सबसे बेहतर रहता है।
अगर सीधे शब्दों में कहा जाए, तो गर्मियों में गुड़ खाना पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं है। बस आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि आप इसका सेवन एक संतुलित और सीमित मात्रा में ही करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।