Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर.माधवन ने बताया वेट लॉस का सस्ता और नया तरीका, सिर्फ 21 दिनों में घटेगा बढ़ा हुआ वजन

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 05:16 PM (IST)

    अभिनेता आर माधवन ने अपनी फिल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट के लिए वजन बढ़ाया था जिसे उन्होंने 21 दिनों में कम कर लिया। इतने कम दिनों में हुए अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। हाल ही में एक्टर ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया। आइए जानते हैं एक्टर ने कैसे किया वेट लॉस।

    Hero Image
    आर माधवन ने 21 दिनों में ऐसे घटाया वजन (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बात जब भी वेट लॉस की आती है, तो लोग सबसे पहले जिम, स्ट्रिक्ट वर्कआउट या सर्जरी जैसे ऑप्शन चुनते हैं, लेकिन एक्टर आर माधवन ने हाल ही में वेट लॉस का एक नया तरीका बताया है। साल 2022 में आई अपनी फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में साइंटिस्ट नांबी नारायणन के रोल के लिए उन्होंने कई किलो वजन बढ़ाया था, लेकिन उन्होंने सिर्फ 21 दिनों में ही अपना बढ़ा हुआ वजन घटा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हैरानी की बात यह है कि एक्टर ने अपना वजन कम करने के लिए किसी एक्सरसाइज, सर्जरी या सप्लीमेंट्स की मदद नहीं ली। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर अभिनेता ने अपना वजन कैसे कम किया। इसका जवाब भी खुद एक्टर ने ही दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया। आइए जानते हैं क्या है आर माधवन का वेट लॉस सीक्रेट-

    ये है वेट लॉस का सही तरीका

    एक्टर ने बताया कि उनके वेट लॉस के पीछे सिर्फ कुछ बुनियादी चीजें थी, जिसमें यह शामिल था कि वह क्या और कैसे खाते हैं। अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि खाना चबाने का सही तरीका उनके वेट लॉस का सबसे जरूरी स्टेप था। उन्होंने अपने खाना चबाने की आदत में सिर्फ बदलाव ही नहीं किया, बल्कि उसे सही तरीके से भी किया। खाने के आराम से चबाने की बजाय उन्होंने हर एक निवाले को 45-60 बार चबाया। उन्होंने अपना सारा ध्यान सिर्फ इसी पर फोकस किया और यह उनके शरीर के लिए अच्छा भी साबित हुआ था।

    खाना चबाने का वेट लॉस से क्या संबंध है, इस बारे में एक स्टडी मे भी सामने आ चुका है। साल 2014 में जर्नल ऑफ द एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक खाना निगलने से पहले आप उसे जितना ज्यादा चबाते हैं, उससे फूड इनटेक कम होता है और वेट मैनेज करने में मदद मिलती है।

    सही मील चुनना है जरूरी

    इसके अलावा एक्टर ने यह भी बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने अपने शरीर की आवाज सुनी और उन फूड्स को डाइट में शामिल किया, जो उनके लिए सही थे। इसके लिए उन्होंने एक एलर्जी टेस्ट कराया, जिससे उन्हें पता चला कि कौन से फूड्स उनके लिए सही नहीं थे। इसके बाद आर. माधवन ने ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल किया, जो सादा, पौष्टिक और पचाने में आसान थे।

    इसके लिए उन्होंने हरी सब्जियां, पका हुआ ताजा भोजन डाइट में शामिल किया और प्रोसेस्ड फूड्स को पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके अलावा उन्होंने एक और रूल फॉलो किया। उन्होंने नियम बनाया, जिसके तहत उन्होंने दोपहर 3 बजे के बाद कच्चे फूड्स से पूरी तरह से परहेज किया। इस दौरान उन्होंने केवल ताजा पके हुए विकल्पों को ही चुना था। साथ ही उनका लास्ट मील शाम 6:45 बजे तक पूरा हो जाता था।

    इंटरमिटेंट फास्टिंग ने भी की मदद

    वेट लॉस जर्नी के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग भी एक्टर की दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। आर. माधवन ने कहा कि उन्होंने खाने का एक ऐसा समय तय किया, जो उनके लिए सही था और इसलिए वह उस पर टिके रहे। अच्छे से खाना चबाने के साथ, इस तरीके ने उनके शरीर को हल्का और ज्यादा एनर्जी से भरपूर महसूस कराया।

    इन बातों का भी रखा ध्यान

    जाहिर है, वेट लॉस के लिए सिर्फ डाइट पर ध्यान देना ही काफी नहीं है। इसलिए एक्टर ने अपने लाइफस्टाइल पर भी फोकस किया। इसके लिए उन्होंने सुबह वॉक की, ताकि वह एक्टिव रह सकें। साथ ही दिनभर हाइड्रेट रहने के लिए उन्होंने भरपूर मात्रा में पानी पिया। इसके अलावा उन्होंने नींद पूरी की। एक्टर ने बताया कि उन्होंने जल्दी सोने की कोशिश की और सोने से कम से कम डेढ़ घंटे पहले स्क्रीन का इस्तेमाल बंद कर दिया।

    यह भी पढ़ें- चिया सीड्स vs सब्जा सीड्स: वेट लॉस के लिहाज से किसे खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा?

    यह भी पढ़ें- PCOS के कारण नहीं हो पा रहा है वेट लॉस? तो डॉक्टर से जानें हेल्दी वजन मेंटेन करने के लिए जरूरी टिप्स

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।