घंटों लैपटॉप के सामने बैठने से होने लगा है कंधों में दर्द, तो जान लें कारण और बचाव के तरीके
आज के समय में जहां लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं वहीं कंधे का दर्द भी आम हो गया है। कंधे (Shoulder Pain Prevention Tips) के दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए। शुरुआती समय में ही सही तरीका अपनाने से इस समस्या से बचा जा सकता है। अगर लंबे समय से कंधे में दर्द हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिल लेना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Shoulder Pain Prevention Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। न समय पर खाना हो पाता है और न ही सोना। लोग ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमें थकान घेरे रहती है। जोड़ाें में दर्द होने लगता है। इनमें से एक आम समस्या है, और वो है कंधों का दर्द होना। आज के समय में ज्यादातर लोग कंधों के दर्द से परेशान हैं। यह दर्द हल्का भी हो सकता है और कभी-कभी इतना तेज कि रोजमर्रा के कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी कंधों के दर्द से परेशान हैं तो हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम ये भी जानेंगे कि इस भयंकर दर्द से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से-
गलत मुद्रा में बैठना
अगर आप लंबे समय तक झुककर बैठते हैं या फिर गलत तरीके से सोते हैं तो इससे कंधे की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। यही कारण है कि कंधों में दर्द शुरू हो जाता है।
भारी सामान उठाना
अगर आप जरूरत से ज्यादा भारी सामान उठाते हैं तो इससे भी कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। आपको भारी सामान उठाते समय ध्यान देने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: भरपूर नींद के बाद भी थकान भरी होती है सुबह, तो हो सकते हैं ये कारण; बिल्कुल न करें अनदेखा
फ्रोजन शोल्डर
जब कंधे के जोड़ के आसपास के कनेक्टिव टिश्यू (जो एक अंग को दूसरे अंग से जोड़ने का काम करते हैं) ठोस, संक्रमित और जाम हो जाते हैं, तो इससे भी कंधों को मूव करने में दर्द होने लगता है। इसे फ्रोजन शोल्डर के नाम से जाना जाता है।
गठिया
बढ़ती उम्र के साथ-साथ गठिया की समस्या हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। ऐसे में कंधों में दर्द होने का आम कारण गठिया भी हो सकता है।
कंधे के दर्द से ऐसे पाएं राहत
- गर्म और ठंडी सिकाई करें। दरअसल, बर्फ की सिकाई से सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वहीं गर्म पानी की सिकाई से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- हल्के कंधे घुमाने वाले व्यायाम करने से जकड़न कम होती है। नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से भी मसल्स को आराम मिलता है। हालांकि मसाज के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद लें।
- कंप्यूटर पर काम करते समय पीठ और गर्दन को सीधा रखें।
- अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: ऑफिस वालों के लिए बेस्ट हैं 7 Desk Exercises, गायब हाे जाएगी लटकती तोंद; मूड भी रहेगा एकदम फ्रेश
यह भी पढ़ें: प्राणायाम का राजा है Nadi Shodhana, स्ट्रेस के साथ इन 5 बीमारियों से दिलाएगा राहत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।