Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हंसी-मजाक के बीच न भूलें मर्यादा, अप्रैल फूल डे के नाम पर भूलकर भी न करें ये 4 खतरनाक प्रैंक

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 04:13 PM (IST)

    अप्रैल फूल डे पर मजाक के नाम पर किसी भी तरह का प्रैंक करना गलत है। मजाक हमेशा दूसरों को हंसाने वाला होना चाहिए, न कि चोट पहुंचाने वाला। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अप्रैल फूल डे पर सोच-समझकर करें प्रैंक (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 1 अप्रैल को दुनिया भर में अप्रैल फूल डे (April Fools’ Day) मनाया जाता है। यह दिन हंसी-मजाक, हल्की-फुल्की शरारतों और एक-दूसरे को बेवकूफ बनाने के लिए जाना जाता है। मुस्कुराहट बांटना और तनावभरी जिंदगी में कुछ पल हंसी के ढूंढना अच्छी बात है, लेकिन प्रैंक करने की भी एक सीमा होनी चाहिए। 

    अप्रैल फूल के नाम पर लोग ऐसे मजाक भी कर देते हैं, जो न केवल दूसरों को मानसिक चोट पहुंचाते हैं, बल्कि कई बार जानलेवा भी साबित होते हैं। इसलिए अप्रैल फूल के दिन प्रैंक करने से पहले यह जरूर सोच लेना चाहिए कि इससे किसी को नुकसान तो नहीं हो सकता। आइए जानें किस तरह के प्रैंक करने से बचना चाहिए।

    मजाक की सीमा

    मजाक तब तक ही मजाक है जब तक सामने वाला भी उस पर हंस सके। लेकिन अक्सर लोग अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के चक्कर में सेंसिटिविटी को खो देते हैं। किसी को गंभीर बीमारी की झूठी खबर देना, किसी के साथ दुर्घटना होने का नाटक करना या परिवार में किसी की मृत्यु की अफवाह फैलाना, ये प्रैंक नहीं, बल्कि मेंटल टॉरचर हैं। इस तरह के मजाक से सामने वाले व्यक्ति को गहरा सदमा लग सकता है, जिससे उसे पैनिक अटैक या दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

    April fools Day Prank (1)

    (AI Generated Image)

    व्यूज के चक्कर में न फंसें

    आजकल यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रैंक वीडियो का चलन तेजी से बढ़ा है। ज्यादा लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ में लोग अजनबियों के साथ बदतमीजी करते हैं, उन्हें डराते हैं या उनकी पर्सनल लाइफ में दखल देते हैं। अप्रैल फूल के दिन यह सिलसिला और बढ़ जाता है। लोग यह भूल जाते हैं कि हर व्यक्ति का स्वभाव और उसकी मानसिक स्थिति अलग होती है। आपका एक छोटा सा मजाक किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है या उसे अपमानित महसूस करा सकता है।

    कानूनी और सुरक्षा संबंधी खतरे

    कई बार अप्रैल फूल के नाम पर लोग पुलिस, फायर ब्रिगेड या एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को झूठी सूचना देकर फूल बनाने की कोशिश करते हैं। यह न केवल अनैतिक है, बल्कि एक दंडनीय अपराध भी है। आपकी एक झूठी कॉल की वजह से किसी जरूरतमंद को समय पर सहायता नहीं मिल पाती, जिससे किसी की जान भी जा सकती है। इसके अलावा, सड़क पर चलते अजनबियों के साथ किए गए हिंसक या डरावने प्रैंक कई बार झगड़े और कानूनी कार्रवाई का कारण बन जाते हैं।

    रिश्तों में दरार का कारण

    भरोसा किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव होती है। जब हम अपने करीबियों के साथ विश्वासघात पर आधारित प्रैंक करते हैं, तो भले ही बाद में हम अप्रैल फूल कह दें, लेकिन सामने वाले के मन में असुरक्षा का भाव पैदा हो जाता है। बार-बार इस तरह के मजाक करने से रिश्तों में दरार आ सकती है और भविष्य में जब आप सच में किसी मुसीबत में होंगे, तो शायद लोग उसे भी प्रैंक समझकर आपकी मदद न करें।