Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हॉस्टल की वो पहली रात और मां के हाथ का खाना, जब होमसिकनेस से होने लगे बुरा हाल, तो ये बातें आएंगी काम

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 25 Feb 2026 07:56 PM (IST)

    पहली बार कॉलेज या फिर जॉब के लिए किसी दूसरे शहर जा रहे हैं तो अपने घर या मोहल्ले को मिस करना बड़ी आम बात है। होमसिकनेस की यह समस्या किसी के साथ भी हो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    होमसिकनेस से हैं परेशान? जानें इसके लक्षण और राहत पाने के आसान तरीके (Picture Credit- AI Generated)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होमसिकनेस सिर्फ स्कूल या कॉलेज जाने वालों को ही महसूस नहीं होता, बल्कि ऐसा किसी भी उम्र में हो सकता है। यह सिर्फ घर के बने खाने या अपने घर के बिस्तर को मिस करने की बात नहीं होती। इसमें लोगों को अपने घर के आरामदायक और सुकूनभरे माहौल की याद सताती है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे होसिकनेस, इसके लक्षणों और इससे बचने के तरीकों के बारे में।

    क्या है होमसिकनेस?

    यह एक एहसास है, जो आपको नए और अनजाने माहौल से तालमेल बिठाने के दौरान महसूस होती है और आपको वापस अपने घर लौटने का मन होता है। कई लोगों को परिवार से अलग रहने, अपने गली-मोहल्ले से जुड़ी यादों की वजह से ऐसा महसूस होता है।

    ये लक्षण आते हैं नजर

    • उदासी रहती है: अपना घर, अपना कम्फर्ट छोड़कर जाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन होमसिकनेस में आपको लंबे समय तक उदासी या दुख महसूस होता है। कई बार आपको इसका पता भी नहीं चलता, लेकिन आपका किसी काम में मन नहीं लगता और आप उदास रहते हैं।
    • मोटिवेशन नहीं रहता: भले ही आप अपने किसी लक्ष्य को पाने के लिए घर से दूर आए हों लेकिन उसी काम को करने में आपकी दिलचस्पी कम हो जाती हैं। उसे करने के लिए आप मोटिवेट नहीं होते।
    • अकेलापन महसूस होता है: भले ही नई जगह पर आपको आस-पास मदद करने वाले लोग मिल जाते हैं, लेकिन आप ज्यादातर वक्त अकेले बिताना पसंद करते हैं। आपको लोगों के साथ एडजस्ट करने में परेशानी महसूस होती है।
    • खाने-सोने का बदल जाता है तरीका: होमसिकनेस का असर आपकी भूख और नींद पर भी पड़ता है। कभी आप जरूरत से ज्यादा खाने लगते हैं या फिर कम खाने लगते हैं। यही हाल नींद का भी होता है, आप सामान्य से ज्यादा सोने लगते हैं।

    इस तरह कम हो सकती है होमसिकनेस की फीलिंग

    • सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करने की बजाय, अपने आस-पास लोगों से सोशली जुड़ें। इससे आपको अकेलापन दूर करने में मदद मिलेगी और आप धीरे-धीरे अपने नॉर्मल रूटीन में लौट पाएंगे।
    • कोई भी कदम उठाने में जल्दबाजी ना दिखाएं। होमसिकनेस महसूस कर रहे लोग सबकुछ छोड़कर वापस घर लौटने तक का फैसला ले लेते हैं। ऐसा करने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें।
    • घर से दूर रहकर अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें। सही डाइट, अच्छी नींद लें और जितना हो सके एक्टिव बने रहें। हाइजीन और अपनी मेंटल हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। 

    women achievers
    women achievers