Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेब ढीली किए बिना मनाएं Chocolate Day, 500 रुपये के अंदर घर पर ही तैयार करें ये खास गिफ्ट हैंपर

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:49 PM (IST)

    Valentine’s Week का तीसरा दिन यानी 'चॉकलेट डे' रिश्ते में मिठास घोलने का दिन होता है। अक्सर हमें लगता है कि पार्टनर को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट्स य ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Chocolate Day पर पार्टनर को करना है इंप्रेस? ₹500 वाला आइडिया आएगा आपके काम (Image Source: AI-Generated) 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वेलेंटाइन वीक में फरवरी का दिन Chocolate Day के तौर पर मनाया जाता है। अगर आप इस बार अपने बजट में रहते हुए कुछ बेहद खास और दिल को छू लेने वाला सरप्राइज देना चाहते हैं, तो बाजार से महंगा गिफ्ट खरीदने के बजाय घर पर ही खुद एक 'कस्टमाइज्ड चॉकलेट हैंपर' तैयार कर सकते हैं। यकीन मानिए, इसे देखकर आपके पार्टनर की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आइए, बिना देर किए जान लीजिए इसे बनाने का आसान तरीका (Chocolate Day Gifts under 500)।

    chocolate day

    (Image Source: AI-Generated) 

    कैसे बनाएं 500 रुपये में चॉकलेट गिफ्ट हैंपर?

    सबसे पहले, बाजार से एक महंगी टोकरी खरीदने के बजाय घर में पड़ा कोई पुराना, मजबूत जूतों का डिब्बा या कोई भी गत्ते का डिब्बा लें। इसे बाहर से लाल या सुनहरे रंग के गिफ्ट पेपर (कीमत ₹10-₹20) से अच्छे से रैप कर दें। डिब्बे के अंदर भरने के लिए रंगीन कागज के छोटे-छोटे टुकड़े डालें, जिससे वह भरा-भरा और सुंदर दिखेगा।

    chocolate day image

    (Image Source: AI-Generated) 

    सही चॉकलेट्स चुनें

    अब बारी आती है चॉकलेट्स की। एक ही बड़ी महंगी चॉकलेट खरीदने के बजाय, अलग-अलग वैरायटी का एक मिक्स तैयार करें। आप ₹10-₹20 वाली अलग-अलग ब्रांड्स की चॉकलेट्स का एक बंडल बना सकते हैं। अगर आप इसे और खास बनाना चाहते हैं, तो बाजार से 'कंपाउंड चॉकलेट' खरीदकर घर पर ही अलग-अलग शेप की चॉकलेट्स बना सकते हैं, जो और भी सस्ती पड़ेंगी।

    Best Chocolate Day Gift Under 500

    (Image Source: AI-Generated)

    डेकोरेशन और पर्सनल टच

    हैंपर को 'महंगा लुक' देने के लिए उसमें एक छोटा-सा लाल गुलाब और ₹30-₹40 वाली छोटी बैटरी वाली फेयरी लाइट्स डाल दें। रोशनी पड़ते ही आपका ₹500 का हैंपर ₹2000 जैसा दिखने लगेगा।

    आखिर में, सबसे जरुरी चीज- एक हाथ से लिखा हुआ छोटा-सा नोट या आप दोनों की एक प्यारी-सी फोटो। इसमें लिखें कि वे आपके लिए कितने खास हैं। यकीन मानिए, यह छोटी-सी चिट्ठी आपके पार्टनर को किसी महंगी चॉकलेट से भी ज्यादा मीठी लगेगी। इसलिए, इस 9 फरवरी अपने प्यार और क्रिएटिविटी को साथ लाने की कोशिश करें।

    यह भी पढ़ें- 7 फरवरी को रोज डे से शुरू हुआ जश्न-ए-मोहब्बत, नोट कर लें Valentine's Week का पूरा शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- किस तरह की चॉकलेट खाना पसंद करते हैं आप, इस बात से खुलते हैं पर्सनैलिटी के कई राज