पीली पड़कर झड़ने लग गई हैं मनी प्लांट की पत्तियां, इन आसान तरीकों से फिर से हरी-भरी हो जाएगी बेल
मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़कर झड़ रही हैं, तो यह गलत देखभाल का नतीजा हो सकता है। ...और पढ़ें
-1784006702974_m.webp)
मनी प्लांट को कैसे बनाएं हरा-भरा? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो लगभगभर घर में देखने को मिल जाता है। घर में पॉजिटिविटी लाने के लिए भी लोग घर में मनी प्लांट लगाते हैं, लेकिन कई बार अचानक से इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं।
अगर आपके मनी प्लांट की भी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगी हैं, तो हो सकता है उसकी देखभाल में आप कुछ गलतियां कर रहे हों, लेकिन कुछ आसान उपायों की मदद से आप अपने मनी प्लांट को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं।
पानी की सही मात्रा
मनी प्लांट को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन अक्सर लोग इसके पौधे को बहुत ज्यादा पानी दे देते हैं। ज्यादा पानी देने के वजह से इसकी जड़ें सड़ने लगती हैं और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। कुछ लोग बहुत कम पानी देने की भी गलती करती हैं। कम पानी की वजह से भी पौधा सूखने लगता है। इसलिए जब पौधे की मिट्टी ऊपर से सूख जाए, तब मनी प्लांट को पानी दें और वॉटर ड्रेनेज होल में कोई कचरा न अटका हो, इस बात का ध्यान रखें।
सही मात्रा में धूप
मनी प्लांट को सीधी धूप की जरूरत नहीं होती। सीधी धूप में ज्यादा समय तक रहने की वजह से भी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा सूख जाता है। इसलिए मनी प्लांट को ऐसी जगह रखें, जहां इसे सीधी धूप न मिले। खिड़की के पास छनकर आती धूप इस पौधे के लिए सबसे बेस्ट है।
खबरें और भी
पोषक तत्वों की कमी
कई लोग मनी प्लांट को सिर्फ पानी देते हैं, लेकिन मिट्टी का पोषण खत्म होने की वजह से पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं। इसलिए पौधे को हरा-भरा रखने के लिए महीने में एक या दो बार पौधे को नाइट्रोजन वाली खाद जरूर दें। आप चाहें, तो पौधे में सूखी चाय पत्ती भी मिला सकते हैं।
पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के टिप्स
पौधे में जो पत्तियां पीली पड़ चुकी हैं, उन्हें तुरंत तोड़कर हटा दें। इससे पौधा नई पत्तियां उगाने में अपनी एनर्जी का इस्तेमाल कर पाएगा। पौधे को घना बनाने में एप्सम सॉल्ट भी काफी काम आ सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम पत्तियों को हरा बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए एक लीटर पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाकर पौधे पर छिड़कें।
मनी प्लांट के गमले में आप मॉस स्टिक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मॉस स्टिक को हमेशा गीला रखें, ताकि पौधे में उगी एरियल रूट्स को भी नमी मिलती रहे।