Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज नहीं लगेगा सूर्यग्रहण! NASA ने बताई सच्चाई, कब और क‍ितने समय के ल‍िए दिखेगा अगला Solar Eclipse?

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 08:41 AM (IST)

    सोशल मीड‍िया पर एक खबर वायरल हो रही थी क‍ि 2 अगस्‍त को सूर्य ग्रहण (solar eclipse August 2 2025) लगने जा रहा है। हालांक‍ि ये खबर दो साल आगे की है। इस पर NASA ने खुद सच बताया है। ये सूर्य ग्रहण दो अगस्‍त को लगेगा जरूर लेक‍िन इस साल नहीं।

    Hero Image
    Solar Eclipse August 2 2025: कब लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। Solar Eclipse August 2 2025: सोशल मीड‍िया पर ऐसा दावा क‍िया जा रहा था क‍ि 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दावे की सच्चाई ये है कि 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा। NASA ने क्‍ल‍ियर किया है कि अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को लगेगा जरूर, लेक‍िन इस साल नहीं। अगला सूर्यग्रहण इतना खास होगा कि इसे 'सदी का ग्रहण' (Eclipse of the Century) भी कहा जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये लगभग 6 मिनट और 23 सेकंड तक चलेगा। जो खबर वायरल हाे रही थी, वो दो साल आगे की है। आपको बता दें क‍ि सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा धरती और सूरज के बीच आ जाता है। इस दौरान सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती है। आइए आपको सूर्य ग्रहण के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देते हैं -

    क्या होता है सूर्यग्रहण (Solar Eclipse)?

    आपको बता दें क‍ि जब चांद, धरती और सूरज के बीच आ जाता है और सूरज की रोशनी को पूरी तरह से ढक देता है, तो उसे सूर्यग्रहण कहा जाता है। ये घटना केवल अमावस्या यानी क‍ि New Moon वाले दिन ही होती है। वैज्ञानिकों के लिए ये समय बहुत ही खास होता है। ऐसा इसल‍िए क्योंकि सूर्य की कोरोना, चुंबकीय क्षेत्र और बाकी गतिविधियों को पास से देखने और समझने का ये बेहतरीन मौका होता है।

    क‍ितने प्रकार के होते हैं सूर्यग्रहण?

    • पूरा सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse): ये तब होता है जब चांद सूरज को पूरी तरह से ढक लेता है।
    • वृत्ताकार सूर्यग्रहण (Annular Solar Eclipse): ऐसा होने पर चांद सूरज से छोटा नजर आता है। सूरज के चारों ओर एक चमकीला घेरा बना हाेता है।
    • आंशिक सूर्यग्रहण (Partial Solar Eclipse): ये तब होता है जब चांद सूरज के कुछ ही हिस्से को ढक पाता है।
    • हाइब्रिड सूर्यग्रहण (Hybrid Eclipse): ये एक दुर्लभ घटना होती है, जो कुछ जगहों से पूरी और कुछ जगहों से गोलाकार में दिखाई देती है।

    क्या 2025 में कोई सूर्यग्रहण लगेगा?

    NASA के अनुसार, इस साल 2025 में दाे अगस्त को कोई सूर्यग्रहण नहीं लगने वाला है। हालांकि, 21 सितंबर 2025 को आंशिक सूर्यग्रहण यानी क‍ि Partial Solar Eclipse लगेगा। ये भारत में नहीं नजर आएगा। बताया जा रहा है क‍ि ये ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और कुछ समुद्री इलाकों में नजर आ सकता है। 21 स‍ितंबर के बाद 17 फरवरी 2026 को वृत्ताकार सूर्यग्रहण (Annular Solar Eclipse) लगेगा। ये भी अंटार्कटिका जैसी जगहों पर ही नजर आएगा। 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse) लगेगा। ये स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखेगा।

    यह भी पढ़ें: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? यहां जानें सबकुछ

    तो 2 अगस्त 2027 को क्या खास होगा?

    साल 2027 में 2 अगस्त को एक खास पूरा सूर्यग्रहण लगेगा, जो अल्जीरिया, मिस्र, लीबिया, मोरोक्को, सऊदी अरब, स्पेन, यमन, ट्यूनिशिया, सूडान, सोमालिया, अफगानिस्तान जैसे देशों में नजर आएगा। बहुत से देशों में इस दिन Partial Solar Eclipse भी नजर आएगा। दो अगस्त 2027 में लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण को महान उत्तरी अफ्रीकी ग्रहण भी कहा जा रहा है। ऐसा इसल‍िए क्योंकि अफ्रीका के ज्यादातर देशों में ये नजर आएगा। बता दें क‍ि ये ग्रहण 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद 100 साल तक ऐसा कुछ नहीं देखने को म‍िलेगा। 2027 के बाद ऐसा सूर्य ग्रहण शायद 2114 में होगा। हालांक‍ि, इस दावे की पुष्‍टि‍ हम नहीं करते हैं।  

    सूर्यग्रहण देखने के लिए इन बातों का रखें ध्‍यान

    • अपने इलाके में ग्रहण का समय पहले से जान लें।
    • केवल सर्टिफाइड सोलर व्यूइंग ग्लासेस या हैंडहेल्ड सोलर व्यूअर का ही इस्तेमाल करें।
    • ऐसी जगहों का चयन करें जहां से सूरज साफ दिखे।

    यह भी पढ़ें: कब है साल का पहला सूर्य ग्रहण? नोट करें डेट और सूतक टाइम

    Source-

    • https://science.nasa.gov/eclipses/future-eclipses/

    comedy show banner
    comedy show banner