Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी मानती हैं महिलाओं को ज्यादा सुंदर! साइंस ने बताई इस आकर्षण की वजह

    Updated: Sun, 31 May 2026 01:57 PM (IST)

    एक रिसर्च में पता चला है कि महिलाओं का चेहरा पुरुषों की तुलना में 60% ज्यादा आकर्षक होता है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    चेहरे की बनावट में छिपा है खूबसूरती का राज (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग मानते हैं कि महिलाओं का चेहरा पुरुषों की तुलना में ज्यादा सुंदर होता है, लेकिन अब वैज्ञानिक रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है। एक नई और दिलचस्प स्टडी के अनुसार, सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी दूसरी सुंदर महिलाओं की तरफ आकर्षित होती हैं। 

    आकर्षण और सुंदरता का यह असर बेहद मजबूत है, जो दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों में साफ तौर पर देखा जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि खुद महिलाएं भी दूसरी महिलाओं को आकर्षण के मामले में ज्यादा रेटिंग देती हैं, जबकि पुरुषों को इस मामले में कम आंकती हैं।

    30 हजार लोगों पर हुई बड़ी रिसर्च

    इस बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने एक बहुत बड़ा डेटासेट तैयार किया। इस स्टडी में 76 देशों के 52 अलग-अलग स्टडीज को शामिल किया गया। इसमें लगभग 30 हजार लोगों ने भाग लिया और उन्होंने 17 हजार चेहरों को 15 लाख से भी ज्यादा रेटिंग्स दीं।

    इस रिसर्च के जो नतीजे सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले थे। डेटा के मुताबिक, एक औसत महिला का चेहरा करीब 60% पुरुषों के चेहरों की तुलना में ज्यादा आकर्षक माना गया। वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि आकर्षण का यह बड़ा अंतर पश्चिमी देशों में बहुत ज्यादा और साफ तरीके से दिखाई देता है।

    खबरें और भी

    Woman

    (AI Generated Image)

    चेहरे की बनावट में छिपा है असली राज

    अब सवाल आता है कि आखिर ऐसा क्यों है कि महिलाओं के चेहरे ज्यादा पसंद किए जाते हैं? प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी में पब्लिश इस रिसर्च के अनुसार, इसके पीछे चेहरे की प्राकृतिक बनावट एक अहम वजह हो सकती है।

    वैज्ञानिकों ने जब दोनों के चेहरों की संरचना को परखा, तो पाया कि पुरुषों के चेहरे ज्यादातर चौकोर या आयताकार होते हैं। वहीं, महिलाओं के चेहरे ज्यादा गोल या अंडाकार होते हैं।

    इस स्टडी के दौरान पुरुष और महिला दोनों ही प्रतिभागियों ने गोल चेहरों को सबसे ज्यादा आकर्षक माना। हालांकि, यह रिसर्च पूरी तरह से यह साफ नहीं करता कि ऐसा क्यों होता है, लेकिन वैज्ञानिकों का ऐसा अनुमान है कि गोल चेहरे बच्चों के चेहरे के फीचर्स से मिलते-जुलते हैं। शायद इसी वजह से लोग इनकी तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।

    उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाता है यह अंतर

    इस रिसर्च में 18 साल से लेकर 80 साल तक के लोगों के डेटा का बारीकी से स्टडी किया गया। इसमें एक और दिलचस्प बात सामने आई कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे महिलाओं और पुरुषों के चेहरों के बीच आकर्षण का यह अंतर लगातार घटता चला जाता है।

    रिसर्च के अनुसार, बुढ़ापे में पुरुषों और महिलाओं के चेहरे की बनावट का अंतर धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है और दोनों के चेहरे काफी हद तक एक जैसे दिखने लगते हैं। यही वजह है कि 80 साल की उम्र के आसपास पहुंचते-पहुंचते चेहरों के आकर्षण का यह अंतर लगभग पूरी तरह खत्म हो जाता है।