Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करियर में तरक्की रोक देती हैं आपकी ये 5 आदतें, वर्कप्लेस पर आपको बनाती हैं 'अनप्रोफेशनल'

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 05:56 PM (IST)

    आपकी कुछ आदतें वर्कप्लेस पर आपकी इमेज खराब करते हैं, जिनसे तरक्की में भी रुकावट आ सकती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ये गलतियां खराब करती हैं प्रोफेशनल इमेज (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोफेशनल लाइफ में आपकी योग्यता और डिग्री आपको नौकरी दिला सकती हैं, लेकिन आपका व्यवहार और आदतें यह तय करती हैं कि आप करियर की ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे या नहीं। कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी आदतों को अपना लेते हैं जो हमारी इमेज को बिगाड़ कर रख देती हैं। 

    वर्कप्लेस पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके कलीग्स और सीनियर आपकी इज्जत करें, तो आपको अपनी इन 5 आदतों पर गौर करने की जरूरत है, जो आपको अनप्रोफेशनल दिखा सकती हैं।

    समय की पाबंदी न रखना 

    चाहे ऑफिस पहुंचना हो या किसी मीटिंग में शामिल होना, देरी से आना आपकी गैर-जिम्मेदाराना इमेज बनाता है। जब आप बार-बार लेट होते हैं, तो संदेश जाता है कि आप दूसरों के समय की कद्र नहीं करते और अपने काम के लिए गंभीर नहीं हैं। 

    ऑफिस गॉसिप में शामिल होना

    Gossiping

    (Picture Courtesy: Freepik)

    दूसरों की पीठ पीछे बात करना या ऑफिस पॉलिटिक्स का हिस्सा बनना आपकी क्रेडिबिलिटी को खत्म कर देता है। गॉसिप करने वाले व्यक्ति को भरोसेमंद नहीं माना जाता। एक प्रोफेशनल व्यक्ति हमेशा काम की बात करता है, न कि लोगों की। जो आज आपके साथ दूसरों की बुराई कर रहा है, वह कल दूसरों के सामने आपकी बुराई भी कर सकता है।

    हर बात के लिए बहाने बनाना 

    गलती होना आम बात है, लेकिन अपनी गलती मानने के बजाय हर बार परिस्थितियों या दूसरों को दोष देना एक बहुत ही अनप्रोफेशनल आदत है। अकाउंटेबिलिटी या जवाबदेही की कमी आपको कमजोर दिखाती है। लीडर वही बनता है जो अपनी जिम्मेदारी लेता है और सॉल्यूशन पर ध्यान देता है, न कि बहानों पर।

    वर्क स्पेस को ऑर्गेनाइज्ड न रखना 

    आपका डेस्क या आपका डिजिटल फोल्डर मैनेजमेंट आपके दिमाग की स्थिति को दिखाता है। बिखरा हुआ डेस्क यह संकेत देता है कि आप व्यवस्थित नहीं हैं। अगर आपको अपनी ही फाइलें ढूंढने में घंटों लगते हैं, तो यह आपकी काम करने की क्षमता पर सवाल खड़ा करता है। 

    डिजिटल एटिकेट्स की कमी

    Phone using during meeting

    (Picture Courtesy: Freepik)

    आज के दौर में प्रोफेशनल इमेज केवल आमने-सामने की बातचीत तक सीमित नहीं है। मीटिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना, ईमेल्स का जवाब न देना, या वर्क ग्रुप्स पर  कैजुअल भाषा का इस्तेमाल करना आपको अनप्रोफेशनल बना सकता है। ईमेल में स्पेलिंग की गलतियां या मीटिंग में ध्यान न भटकना यह दिखाता है कि आप डीटेल्स पर ध्यान नहीं देते।