Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान का वो लोकगीत, जो आज भी बना हुआ है पार्टियों की जान; सोनम कूपर की फिल्म से हुआ था पॉपुलर

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:04 PM (IST)

    सोनम कपूर का ये सुपरहिट गाना बॉलीवुड की देन नहीं है। ये गाना एक राजस्थानी लोकगीत से बनाया गया है। ...और पढ़ें

    राजस्थान का मशहूर लोकगीत है ये गाना (AI Generated Image)

    राजस्थान का मशहूर लोकगीत है ये गाना (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2014 में आई फिल्म खूबसूरत का गाना इंजन की सीटी पर सभी ने खूब ठुमके लगाए थे। ये गाना इतना हिट हुआ था कि हर पार्टी में डीजे की पहली पसंद बन गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं ये गाना बॉलीवुड नहीं, बल्कि राजस्थान की देन है? 

    जी हां, ये गाना राजस्थान का एक लोकगीत है, जो सालों से वहां की संस्कृति का हिस्सा बना हुआ है। आइए जानें इस राजस्थानी लोकगीत की कहानी। 

    रेलगाड़ी पर बना लोकगीत

    आमतौर पर लोग समझते हैं कि लोकगीत सिर्फ पौराणिक कहानियों या त्योहारों से जुड़े होते हैं, लेकिन ये गीत काफी अलग है। ये गीत राजस्थानी महिलाओं के वर्तमान की कहानी बयां करता है। जब राजस्थान की रेतीली मिट्टी पर पहली बार रेलगाड़ी पहुंची, तो ये सिर्फ एक गाड़ी नहीं थी, बल्कि व्यापार और रोजगार का साधन भी बन गई। लोगों की इसी भावना को लोकगीतों में पिरोया गया। इंजन की सीटी में म्हारो मन डोले भी इसी भावना से जन्मा एक लोकगीत है। 

    क्यों खास है यह लोकगीत?

    इस लोकगीत में रेलगाड़ी में बैठी नायिका के मन की भावनाओं को बयां किया गया है। नायिका पहली बार ट्रेन में बैठी है और जैसे-जैसे रेलगाड़ी चल रही है, उसका मन डोल रहा है। इसलिए वो ड्राइवर से गाड़ी धीरे चलाने का अनुरोध करती है। 

    इस पूरे गीत में नायिका रेलगाड़ी के अपने सफर को बयां कर रही है। सफर में वो क्या-क्या देखती है, उसमें मन में क्या-क्या ख्याल आते हैं, इस गीत के जरिए बहुत ही खूबसूरती से बयां किए गए हैं। 

    राजस्थान की संस्कृति में गाड़ियों का कनेक्शन

    राजस्थान में एक मशहूर कहावत है- बाईसिकिल म्हारो सासरो, मोटर म्हारो पीहर, हवाई जहाज म्हारी बैनडी, रेलगाड़ी है जीव। यानी राजस्थान के लोगों ने इन गाड़ियों को भी अपने रिश्तों की तरह अपनाया है। रोजगार और व्यापार के लिए पुरुष दूर-दूर तक सफर किया करते थे। ऐसे में रेलगाड़ी उनके सफर का साधन बनती और उनकी रोजी-रोटी का भी। इसलिए राजस्थान के लोकगीतों में इन गाड़ियों का जिक्र अक्सर सुनने को मिल जाएगा। 

    खबरें और भी

    बॉलीवुड में भी मचाया धूम

    राजस्थान के इस पारंपरिक लोकगीत को कई बार बॉलीवुड में रीमिक्स बनाकर फिल्माया गया है। 1991 में आई फिल्म मां में इस गाने को कादर खान पर फिल्माया गया, जिसमें इसके लिरिक्स और धुन को नया ट्विस्ट दिया गया। इसके बाद साल 2014 में सोनम कपूर की फिल्म खूबसूरत में भी इस गाने को फिल्माया गया, जो सुपरहिट हुआ और पार्टी सॉन्ग बन गया था।