Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोज-रोज के झगड़ों से आ चुके हैं तंग? पार्टनर से अलग होने का फैसला लेने से पहले खुद से पूछें ये सवाल

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    रिलेशनशिप में एक वक्त ऐसा आता है जब मन में यह ख्याल आता है कि अब ब्रेकअप कर लेना चाहिए। ...और पढ़ें

    ब्रेकअप करने से पहले खुद से पूछे ये सवाल (Image Source: AI Generated)

    ब्रेकअप करने से पहले खुद से पूछे ये सवाल (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप में एक वक्त ऐसा आता है जब लगता है कि अब ब्रेकअप कर लेना चाहिए। कई बार तो यह सवाल किसी बड़े झगड़े या बहस के बाद बहुत बार आकर चला जाता है पर मन किसी दिमाग किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाता। ऐसे में खुद से पूछे गए कुछ सवाल इस परेशानी का हाल निकाल सकते हैं और महीनों की चिंता दूर कर सकते हैं, बस जरूरत है तो उनका जवाब सच्चाई से देने की। 

    1. अगर कुछ नहीं बदलता तो भी क्या रिश्ता चलेगा? 

    अक्सर हम ‘अगर ऐसा होता तो’ वाली उम्मीदों से ज्यादा बंधे होते हैं और यही उम्मीद हमें रिश्ते में भी बांधे रखती है। ऐसे में स्थिति यह उम्मीद छोड़कर स्थिति को वैसा ही सोचें जैसी वो असल में है, और खुद से सवाल करें कि क्या ऐसे इस रिश्ते को आगे तक चलाया जा सकता है। 

    1. कहीं कन्फ्यूजन अटैचमेंट और कम्पैटबिलटी के बीच तो नहीं? 

    किसी से हद से ज्यादा लगाव हमें कम्पैटबिलटी अनदेखा करने पर मजबूर कर देता है। हम उसमें बुराई देख ही नहीं पाते। अटैचमेंट में इमोशनल इन्टेन्सिटी हो सकती है, अच्छी केमिस्ट्री हो सकती है और एक दूसरे के प्रति खिंचाव भी महसूस हो सकता है। इसके बावजूद उसमें कम्पैटबिलटी वाली वैल्यू और गोल्स अलग हो सकते हैं जिसपर ध्यान ही नहीं जाता। 

    1. रिलेशनशिप में रहकर खुद में ज्यादा बदलाव तो नहीं हुआ? 

    माना कि रिलेशनशिप में हर दिन कपल को एक दूसरे पर काम करना पड़ता है, पर एक हेल्दी रिश्ता खुद की ग्रोथ कराता है, न कि इसमें एक पार्टनर खुद को ही भूलता चला जाए। 

    खबरें और भी

    1. क्या रिश्ते में ट्रस्ट और रिस्पेक्ट बाकी है? 

    भरोसा और सम्मान किसी भी रिश्ते की नींव होती हैं और इनके बलबूते ही रिलेशनशिप भविष्य में मजबूत हो पाता है। कोई भी रिश्ता झगड़ों, बहस, गलतियों और अलग सोच को झेल जाता है लेकिन टूटा भरोसा और खोया हुआ सम्मान वापिस नहीं लौटाया जा सकता। 

    1. रिश्ता प्यार की वजह से बरकरार है या डर के चलते? 

    कपल लंबे समय तक साथ रहें तो प्यार और डर आपस में उलझ जाते हैं और समझ ही नहीं आता कि रिश्ता प्यार की वजह से टिका हुआ है या फिर डर के चलते। डर साथ बिताए पल खो जाने का, पुरानी बातें छूट जाने का और रूटीन बदलने का। वहीं, प्यार इन सब बातों की परवाह नहीं करता है।