Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अक्सर महिलाओं से रिलेशनशिप में हो जाती हैं ये 6 गलतियां, जो कर देती हैं अच्छे भले रिश्ते को खराब

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 06:59 PM (IST)

    महिलायें अपने रिश्ते में ऐसी बहुत ही गलतियां करती रहती हैं जिनके बारे में उन्हें पता होना चाहिए। ...और पढ़ें

    महिलायें रिलेशनशिप में करती हैं ये 6 गलतियां (Image Source: AI Generated)

    महिलायें रिलेशनशिप में करती हैं ये 6 गलतियां (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. अकेलेपन के कारण रिश्ता जोड़ना, जो गलत है

    2. कमिटमेंट में जल्दबाजी करना, रिश्ते को बिगाड़ सकता है

    3. पार्टनर पर भावनात्मक निर्भरता रिश्ते को कमजोर करती है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कपल का रिश्ता खूबसूरत लेकिन बहुत सी चुनौतियों से भरा होता है। कुछ लोग इन्हीं चुनौतियों में हार में मान जाते हैं तो कुछ यह नहीं समझ पाते कि कब हार मान लेनी है। वैसे तो ऐसा कोई फॉर्मूला या मापदंड नहीं है, जिसकी मदद से यह पता लगाया जा सके कि कौन सा रिश्ता हेल्दी है और कौन सा नहीं। पर महिलायें अपने रिश्ते में ऐसी बहुत ही गलतियां करती रहती हैं जिनके बारे में उन्हें पता होना चाहिए। यह न सिर्फ हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है, बल्कि किस रिश्ते को कब संभालना और कब दूर हो जाना है, यह जानने के लिए भी उतना ही जरूरी है। 

    महिलायें रिलेशनशिप में करती हैं ये 6 गलतियां 

    अक्सर महिलायें अपने रिलेशनशिप में यहां बताई गई ये 6 गलतियां जरूर करती हैं: 

    अकेलापन की वजह से रिश्ता जोड़ लेना 

    कई बार महिलायें अकेलेपन से छुटकारा पाने के लिए किसी रिश्ते में जुड़ जाती हैं। जहां उन्हें अपनी बहुत सी वैल्यूज से समझौता करना पड़ता है। इतना ही नहीं, अकेलापन महिलाओं के अनहेल्दी रिश्ते में टिकने की एक बड़ी वजहों में भी शामिल होता है। 

    कमिटमेंट की जल्दबाजी 

    रिलेशनशिप को बनने और मजबूत होने में समय लगता है, ऐसे में नए रिश्ते के उत्साह में उसे कमिटमेंट में बदलने की जल्दबाजी करना किसी भी तरह से एक अच्छा फैसला नहीं है। आगे चलकर यह जल्दबाजी कम्पैटिबिलटी इशू में बदल सकती है।  

    अपनी जरूरत से ऊपर पार्टनर को रखना 

    महिलाएं क्योंकि इमोशनल होती हैं, इसी वजह से उनकी जरूरतें हमेशा पार्टनर के बाद आती हैं। इस तरह के रिश्ते में कई बार तो महिलाएं खुद की आइडेंटिटी को ही अनदेखा करने लगती हैं। 

    खबरें और भी

    मान लेना कि पार्टनर बदल जाएगा 

    क्या आप यह मानकर बैठी हैं कि पार्टनर आगे चलकर बदल जाएगा। हो सकता है वो एक कमी नहीं बल्कि कोर नेचर हो, जिसे आज की मॉडर्न भाषा में रेड फ्लैग कहा जाता है। 

    अपनी सीमाओं का ध्यान न रखना 

    अपनी पसंद, जरूरत या हॉबी को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज कर देना क्योंकि पार्टनर को पसंद नहीं, अनहेल्दी रिश्ते की निशानी है। पर महिलाएं अपने लिए ये सीमाएं तय कर पाने में कई बार मात खा जाती हैं। 

    इमोशनल सपोर्ट के लिए पार्टनर पर निर्भर रहना 

    माना कि महिलाओं की डिमांड हमेशा से इमोशनली अवेलेबल पार्टनर की रही है, पर पूरी तरह से पार्टनर पर इमोशनल सपोर्ट के लिए निर्भर रहना एक गलती है। यह आदत पार्टनर को बोझ की तरह लग सकती है। 

    यह भी पढ़ें- परफेक्शन छोड़िए, अब 'अतरंगी आदतों' पर दिल हार रहा है Gen-Z; छा रहा है 'फ्रीक मैचिंग' का क्रेज

    यह भी पढ़ें- हंसी-मजाक में न टालें परिवार की ये 6 बातें, हो सकती हैं आने वाली बड़ी मुसीबत का इशारा