Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर पल पार्टनर पर शक करना कहीं 'रिलेशनशिप ओसीडी' तो नहीं? जानिए कैसे रिश्तों में घुलने लगता है जहर

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:12 AM (IST)

    सोशल मीडिया पर 'परफेक्ट' कपल्स देखकर युवाओं में रिलेशनशिप ओसीडी बढ़ रहा है, जिससे वे अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं। ...और पढ़ें

    क्या है 'रिलेशनशिप ओसीडी', जिससे हंसते-खेलते रिश्ते हो जाते हैं बर्बाद (Image Source: AI-Generated)

    क्या है 'रिलेशनशिप ओसीडी', जिससे हंसते-खेलते रिश्ते हो जाते हैं बर्बाद (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया खोलते ही हमें हर तरफ हंसते-मुस्कुराते और 'परफेक्ट' दिखने वाले कपल्स नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूसरों की यह 'परफेक्ट' जिंदगी युवाओं के असल रिश्तों में जहर घोल रही है?

    जी हां, इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर कई युवा अपने ही पार्टनर पर शक करने लगे हैं। विशेषज्ञ इस बढ़ती समस्या को 'रिलेशनशिप एंग्जायटी' का नाम दे रहे हैं। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह पूरी स्थिति आखिर है क्या।

    Relationship OCD symptoms

    (Image Source: AI-Generated)

    शक के भंवर में फंसा प्यार

    इस परेशानी को गहराई से समझने के लिए लीड्स शहर की रहने वाली 24 वर्षीय सोफिया की कहानी जानना जरूरी है। सोफिया पिछले एक साल से एक बेहद खुशहाल और प्यार भरे रिश्ते में हैं। इसके बावजूद, उनका मन हर दिन अजीबोगरीब सवालों से घिरा रहता है- 'क्या हम सच में एक-दूसरे के लिए बने हैं?' या 'क्या मैं सच में उससे प्यार करती हूं?' और 'कहीं मैं कोई गलत फैसला तो नहीं ले रही?'

    उनका डर इस कदर बढ़ गया कि उन्हें लगने लगा कहीं वह अपने ही बॉयफ्रेंड को धोखा न दे दें। इस उलझन ने उन्हें घर से बाहर निकलने से भी रोक दिया। काम पर जाना बंद हो गया और वह दिन-दिन भर बिस्तर पर लेटी रहतीं। सुकून और सही जवाब पाने के लिए वह एआई चैटबॉट 'चैटजीपीटी' से दर्जनों सवाल पूछने लगीं।

    खबरें और भी

    क्या आपको भी होता है पार्टनर पर बार-बार शक?

    दरअसल, सोफिया जिस दौर से गुजर रही हैं, उसे 'रिलेशनशिप ओसीडी' कहा जाता है। यह असल में ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर का ही एक टाइप है। इसमें इंसान के दिमाग में अपने रिश्ते को लेकर शक इस कदर हावी हो जाता है कि वह घबराहट का शिकार हो जाता है। खुद को तसल्ली देने के लिए व्यक्ति अपने पार्टनर से बार-बार एक ही तरह के सवाल पूछता है या उन्हें बार-बार परखने की कोशिश करता है।

    सोफिया खुद इसे 'मानसिक प्रताड़ना' मानती हैं, क्योंकि उनके दिमाग में लगातार एक आवाज गूंजती है जो उनके पार्टनर के खिलाफ भयानक बातें सोचती है और रिश्ते में सिर्फ कमियां निकालती है।

    रिलेशनशिप ओसीडी के 2 मुख्य प्रकार

    रोमांटिक रिश्तों में जब यह मानसिक उलझन पैदा होती है, तो यह मुख्य रूप से दो तरीकों से इंसान पर असर डालती है:

    • रिश्ते पर शक: इसमें व्यक्ति को अपनी ही भावनाओं पर शक होने लगता है। उसे लगने लगता है कि क्या वह सच में अपने पार्टनर से प्यार करता है, या क्या यह रिश्ता सही है। वह अपने ही एहसासों को लेकर असमंजस में रहता है।
    • पार्टनर पर शक: इसमें इंसान का पूरा फोकस अपने पार्टनर की कमियों या गलतियों पर जाकर अटक जाता है। व्यक्ति को अपने पार्टनर में सिर्फ खामियां ही नजर आने लगती हैं और वह इस बात को लेकर परेशान रहता है कि उसका पार्टनर उसके लिए सही है या नहीं।

    पिछले कुछ सालों में इस समस्या के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है। पहले लोगों को इसके बारे में बहुत कम जानकारी थी, लेकिन अब सोशल मीडिया और नई जानकारियों के कारण इसके प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसी वजह से अब ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी इस उलझन को पहचान रहे हैं और मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- ‘राजा बेटा’ और ‘पापा की परी’... कहीं बचपन का लाड-प्यार तो तबाह नहीं कर रहा शादीशुदा जिंदगी?

    यह भी पढ़ें- सिर्फ कपड़े ही नहीं, अब बॉयफ्रेंड भी मिलेंगे किराए पर! शॉपिंग और मूवी के लिए बस इतने रुपए में मिल रहा पार्टनर